फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Home Minister Vijay Sharma comment on drug supplier Navya Malik case

CG: गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक

Mon, 09 Mar 2026 09:48 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 09:48 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने ड्रग सप्लायर को लेकर चर्चित आरोपी नव्या मलिक मामले में कांग्रेस और पूर्व की भूपेश बघेल सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है।

विज्ञापन
CG News: Home Minister Vijay Sharma comment on drug supplier Navya Malik case
गृहमंत्री विजय शर्मा, ड्रग सप्लायर आरोपी नव्या मलिक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने ड्रग सप्लायर को लेकर चर्चित आरोपी नव्या मलिक मामले में कांग्रेस और पूर्व की भूपेश बघेल सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। नव्या मलिक को लेकर बघेल के सरकारी कनेक्शन के सवाल पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक हो या कोई अन्य व्यक्ति, जो भी नशे के कारोबार में लिप्त है। उसके खिलाफ राज्य की बीजेपी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ही नव्या मलिक को अरेस्ट किया गया और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। 

विज्ञापन



विज्ञापन









उन्होंने आरोप लगाया कि नव्या मलिक कांग्रेस शासनकाल में सात बार विदेश यात्रा पर गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि वह विदेश क्यों और किस काम से गई थी? उस समय उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? 
विज्ञापन
विज्ञापन


Read more: ड्रग्स क्विन नव्या के अश्लील वीडियो खोलेंगे गहरे राज: जानें डिजाइनर से कैसे बनी बड़े सिंडिकेट की हसीन डार्लिंग






भूपेश सरकार में सात बार चाइना और थाईलैंड, तुर्की गई थी नव्या मलिक
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में 200/25 का केस दर्ज हुआ था। कांग्रेस ने इस मामले में लगातार झूठ परोसने की कोशिश की। पूर्व सीएम बघेल ने कहा था कि उसका नाम छुपाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह वह महिला है जिसका नाम केवल छत्तीसगढ़ में ही था इसलिये उसका नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लायर की सूची में नहीं गिन सकते। लेकिन इस केस से इंकार भी नहीं कर सकते कि उस प्रकरण में उसका नाम नहीं था। मलिक को 30 अगस्त 2025 को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में विश्नोई ,दीप धनेरिया, मोनू ,हर शाहूजा, अयाज परवेज, सोहेल खान आदि गिरफ्तार किए गए हैं। नव्या मलिक सात बार चीन गई थी। इसके साथ ही वह साल 2022 में तुर्की में, 2023 में थाईलैंड समेत कई देशों में यात्रा कर चुकी हैं। वह भूपेश बघेल की सरकार में विदेश में घूमती रही। विष्णु देव साय की सरकार में इन्हें पकड़ कर जेल में डाला गया है। 






Read more: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक के राज: नार्को टेस्ट की तैयारी, अश्लील वीडियो और बड़े कारोबारियों से कनेक्शन


नशे के खिलाफ सख्त अभियान
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और आगे भी नशे के हर नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक कड़े कदम उठाये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed