फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Governor and CM Sai paid tribute to former PM Late Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary

CG News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल डेका और सीएम साय ने किया नमन

Fri, 16 Aug 2024 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 16 Aug 2024 01:52 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
CG News: Governor and CM Sai paid tribute to former PM Late Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और सीएम ने किया नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि वे विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता और जननायक होने के साथ-साथ अजातशत्रु थे, जिनका सभी दलों के लोग आदर करते थे। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने 1978-79 में वाजपेयी जी के असम दौरे की भी स्मृतियां साझा की। राज्यपाल ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए विजपेयी जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का दृढ़ता से पक्ष रखा और देश का मान बढ़ाया। राज्यपाल ने वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को अभूतपूर्व बतलाते हुए कहा कि उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित किया। जिससे हमारा भारत एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। 
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। श्रद्धेय स्वर्गीय अटल भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed