फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Fire extinguishers kept in all government and non-government institutions

CG News: शासकीय-अशासकीय सभी संस्थानों में रखे अग्निशामक यंत्र; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश

Fri, 31 May 2024 12:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 May 2024 12:08 PM IST
सार

सीएम साय ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि में अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CG News: Fire extinguishers kept in all government and non-government institutions
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के बीच आग लगने या शॉर्ट सर्किट की खबर निकल कर सामने आ आती रहती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी संस्था संचालकों को निर्देशित किया है कि अपने संस्था में अग्निशामक यंत्र रखे।
विज्ञापन


सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फोर्म एक्स पर लिखा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि में अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि सभी संस्था संचालकों से आग्रह है कि वे अपने प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें। जिससे आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed