फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Congress spokesperson alleges- Health services are in a bad state under BJP government

CG News: कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप- भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवा बदहाल, इलाज-दवाई के लिए दर-दर भटक रहे मरीज

Fri, 31 May 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 May 2024 04:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। साथ ही जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। 

विज्ञापन
CG News: Congress spokesperson alleges- Health services are in a bad state under BJP government
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। साथ ही जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। मरीज जांच, इलाज और दवा के लिए दर-दर भटकने में मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच महीनों में ही व्यवस्था चरमरा गई है। सरकारी अस्पतलों में गंदगी, कीड़े-मकोड़ों, चुहे और काकरोच बिलबिला रहे हैं। प्रवक्ता वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का पूरा फोकस केवल अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में साय सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। 

विज्ञापन


सुरेन्द्र वर्मा का आरोप है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में टीवी तक की दवा उपलब्ध नहीं है। टीवी के मरीजों को जो पोषक आहार के लिए 500 रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाती थी, साय सरकार आने के बाद से दुर्भावना पूर्वक वह राशि बंद कर दी गई है। उनका आरोप ही कि सरकारी अस्पतालों में होने वाले तमाम तरह के जांच और दवाओं का संकट बताकर मरीजों को बिना इलाज़ के लोटाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा को लेकर साय सरकार की कोई ठोस नीति नहीं है और न ही उनकी नियत है। विगत पांच महीनों में स्वास्थ्य सेवा की बदहाली का आलम यह है कि स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में ही सरकारी अस्पतालों में गंदगी, कीड़े मकोड़े और कॉकरोचों का कब्जा है। सत्ता के अहंकार में भाजपा के नेता मरीज को नारकिय जीवन जीने मजबूर कर रहे हैं। पिछले पांच महीना के दौरान जहां ज्यादातर सरकारी अस्पताल में जांच और वैक्सीन का अभाव बताया जा रहा है वही प्रशासनिक उपेक्षा के चलते 300 करोड़ से अधिक के टेस्ट कीट और वैक्सिन बिना उपयोग किए ही एक्सपायर होकर बर्बाद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed