{"_id":"66557c1f5e87e031610336e3","slug":"cg-news-cm-vishnudev-sai-pats-raipur-police-on-arrest-of-shooters-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के शूटरों के गिरफ्तारी पर सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर पुलिस की थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के शूटरों के गिरफ्तारी पर सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर पुलिस की थपथपाई पीठ
Tue, 28 May 2024 12:10 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 28 May 2024 12:10 PM IST
सार
रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने टीम गठित कर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर को गिरफ्तार किया था। रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस और अमन गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन
उन्होंने ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी। उसको समय रहते पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई-अमन साहू गैंग के चार शूटर छत्तीसगढ़ को दहलाने की नापाक साजिश कर रहे थे। जिसे रायपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी। जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।
विज्ञापन