फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Chhattisgarhi art and culture is spreading abroad, Nacha members gave information to CM Sai

CG News: विदेशों में बिखर रही छत्तीसगढ़ी कला एवं सांस्कृतिक की छटा, नाचा के सदस्यों ने सीएम साय को दी जानकारी

Sat, 27 Jan 2024 05:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
CG News: Chhattisgarhi art and culture is spreading abroad, Nacha members gave information to CM Sai
नाचा के सदस्यों ने सीएम साय की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रतिनिधिमंडल ने नाचा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नाचा 19 देशों में कार्यरत है। इसके तीन हजार से अधिक सदस्य हैं। इनके सदस्य सामाजिक कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को विदेशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहचान दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सदस्यों ने सीएम साय को शिकागो यूएसए में डीट्राइबल्स फाउंडेशन की ओर आयोजित स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने नाचा के कार्यों की सराहना की और आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में नाचा के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सरावगी, संस्थापक गणेश कर, उपाध्यक्ष मीनल मिश्रा, संयोजक गौरव गुप्ता, अध्यक्ष कोलोराडो चैप्टर अभिजात मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed