Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: 7-year-old innocent became disabled due to negligence of a quack doctor

CG News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से सात साल का मासूम हुआ दिव्यांग, सीएम साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Fri, 05 Jul 2024 10:05 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Jul 2024 10:05 AM IST
सार

स्थानीय डॉक्टर के गलत तरीके से प्लास्टर करने से बच्चा दिव्यांग हो गया। इस समस्या का निदान पाने के लिए दिव्यांग के पिता और मां मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इस दौरान सीएम साय ने स्थानीय डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
CG News: 7-year-old innocent became disabled due to negligence of a quack doctor
मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के तिल्दा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से सात साल का मासूम दिव्यांग हो गया। दरअसल, खेलने के दौरान बच्चे का हाथ फैक्चर हो गया। इस दौरान उसे स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्लास्टर कर दिया। स्थानीय डॉक्टर के गलत तरीके से प्लास्टर करने से बच्चा दिव्यांग हो गया। इस समस्या का निदान पाने के लिए दिव्यांग के पिता और मां मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इस दौरान सीएम साय ने स्थानीय डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी अनुज बंजारे अपनी पत्नी पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने एक हजार 700 रुपए लेकर प्लास्टर किया। आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है।
विज्ञापन


वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए एम्स रायपुर गए, तो वहां के डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि एम्स से वापिस आकर ईलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने तीन माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज बंजारे ने बताया कि फिजियोथैरिपी करवाया पर फिर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब ईलाज से उसने मना कर दिया। इस दौरान डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर कराया है, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। इस समस्या को सुनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed