फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG liquor scam: Anwar Dhebar and Arvind will remain on EOW remand; Court gave approval till 12th April

CG liquor scam: ईओडब्ल्यू के रिमांड पर रहेंगे अनवर ढेबर और अरविंद; कोर्ट ने 12 अप्रैल तक की दी मंजूरी

Tue, 09 Apr 2024 01:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 09 Apr 2024 01:30 PM IST
सार

एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान फिर से पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से आठ दिनों का समय मांगा, जिसपर चार दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
CG liquor scam: Anwar Dhebar and Arvind will remain on EOW remand; Court gave approval till 12th April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान फिर से पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से आठ दिनों का समय मांगा, जिसपर चार दिन का समय दिया गया है। वहीं अब 12 अप्रैल तक की रिमांड मंजूर की है। ईओडब्ल्यू ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गुरुवार को ही गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर थे।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की ओर से अनवर ढेबर और अरविंद सिंह से तीन दिनों तक लगातार पूछताछ की गई। इस दौरान उन्हें कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पूछताछ में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। दोनों बस रेट रटाया जवाब ही दे रहे हैं। दोनों का एक ही जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है। ईडी के अधिकारियों को पहले ही सब कुछ बता चुके हैं। इस पर दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई खास या नई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


मामले में ईओडब्ल्यू किस तरह से शराब का ट्रांसपोर्टेशन होता है? होलोग्राम कैसे बनाया? उसे बोतल में कैसे लगाया जाता था? ओवररेट का पैसा कैसे ऊपर वालों तक गया? कौन-कौन सिंडिकेट में शामिल थे? किसकी क्या भूमिका थी? पैसों का कलेक्शन कैसे होता था? जैसे सवाल पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed