{"_id":"64ba962634d66a43a00ea853","slug":"cg-governor-will-meet-on-state-university-vc-in-rajbhawan-raipur-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा करेंगे राज्यपाल विश्वभूषण: 25 से 26 जुलाई को राजभवन में होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा करेंगे राज्यपाल विश्वभूषण: 25 से 26 जुलाई को राजभवन में होगी बैठक
Fri, 21 Jul 2023 07:58 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 07:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्य के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य और अन्य कार्यो की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्य के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य और अन्य कार्यो की समीक्षा करेंगे। इसमें शासकीय विश्वविद्यालयों 25 जुलाई को और 26 जुलाई को निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सभी शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहेंगे। बैठक दोनों दिन सुबह 11 बजे से राजभवन में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) की ओर से विश्वविद्यालयों और संबंधित महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों की ओर से नेक ग्रेडिंग सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती और नियुक्ति आदि की समीक्षा भी की करेंगे। बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एमओयू, अकादमिक सत्र के पालन, परीक्षाओं और परिणाम के समय पर जारी करने के संबंध में और विश्वविद्यालयों की ओर से कराए गए विशेष अनुसंधान, नवाचार आदि की जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र शासन के विभाग प्रमुखों की बैठक
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन 26 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय शासन के विभाग प्रमुखों और संस्था प्रमुखों की बैठक लेंगे। इसमे उनके विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक 26 जुलाई को राजभवन में दोपहर साढ़े तीन बजे आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन