फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Government will purchase 20 quintals paddy per acre from 1 November 2023

छत्तीसगढ़: एक नवंबर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार; 125 मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य

Mon, 11 Sep 2023 01:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 01:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इस साल सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी। उन्होंने इस साल किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने लक्ष्य रखा है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान और मक्का खरीदी शुरू होगी।

विज्ञापन
CG Government will purchase 20 quintals paddy per acre from 1 November 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस साल राज्य सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी। सरकार ने इस साल किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने लक्ष्य रखा है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान और मक्का खरीदी शुरू होगी। एक नवंबर से 31 जनवरी 2024 तक धान खरीदी की जाएगी। वहीं मक्का की 28 फरवरी 2024 तक खरीदी की जाएगी। इस साल धान खरीदी के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में धान खरीदी और कस्टममीलिंग नीति की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक हुई। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस साल बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था की गई है। अभी तक प्रदेश के लगभग 5 लाख किसानों के पंजीयन का काम पूरा हुआ है। बाकी किसानों को पंजीयन का काम पूरा करने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


इस मूल्य पर होगी धान खरीदी 
बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार की ओर से औसत अच्छी किस्म के धान और मक्का के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। धान कामन के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी की जाएगी। इसी तरह मक्का प्रति क्विंटल 2090 रुपए के भाव से खरीदी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2617 नए धान खरीदी केंद्र
मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में प्रदेश में किसानों के धान विक्रय में सहुलियत को ध्यान में रखते हुए उपार्जनों केन्द्रों की संख्या लगातार वृद्धि की जा रही है। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष और भी कुछ धान उपार्जन केंद्र खुलेंगे। वर्तमान में 2617 धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। पिछले साल राज्य के 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया था, जिसका रकबा 32.15 है।


'किसानों की संख्या में होगी वृद्धि'
पिछले लगभग ढाई लाख नए किसानों ने पंजीयन करवाया था। किसानों से रिकॉर्ड 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल भी किसानों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। राज्य सरकार की ओर से किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान लक्ष्य रखा है। इस साल भी धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य के अनुसार लगभग साढ़े सात लाख गठान जूट बारदाने की आवश्यकता होगी। इसमें 4.03 लाख नए और 3.43 लाख गठान पुराने बारदाने की जरूरत पड़ेगी। बारदाने की व्यवस्था के लिए खाद्य विभाग  पहले से ही तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed