फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Elections 2023: Women will take responsibility at all booths of Raipur North and West

CG Election 2023: इस बार रायपुर उत्तर और पश्चिम में बनेगा इतिहास; सभी बूथों पर महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी

Sat, 28 Oct 2023 03:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Oct 2023 03:17 PM IST
सार

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार राजधानी रायपुर इतिहास रचने जा रही है। रायपुर के उत्तर और पश्चिम विधानसभा निर्वाचन की जिम्मा महिलाएं संभालेंगी। उत्तर विधानसभा में मुख्य ऑब्जर्वर से लेकर मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी।

विज्ञापन
CG Elections 2023: Women will take responsibility at all booths of Raipur North and West
रायपुर के उत्तर और पश्चिम विधानसभा निर्वाचन की जिम्मा महिलाएं संभालेंगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार राजधानी रायपुर इतिहास रचने जा रही है। रायपुर के उत्तर और पश्चिम विधानसभा निर्वाचन की जिम्मा महिलाएं संभालेंगी। उत्तर विधानसभा में मुख्य ऑब्जर्वर से लेकर मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी। उत्तर विधानसभा में 1 हजार 60 और पश्चिम विधानसभा में 804 महिला अधिकारी चुनाव कराएंगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक महिला सुरक्षा बलों की भी तैनाती होगी।  

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने महिला वोटर्स को मतदान के लिए प्रेरित के लिए किया गया है। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बूथ संगवारी केंद्र बनाए जा रहे है। जिले के उत्तर और पश्चिम विधानसभा में सभी बूथों को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया जा रहा हैं। बता दें कि उत्तर विधानसभा में 265 कुल मतदान केन्द्र में 1 हजार 60 महिला अधिकारियों जिम्मा संभालेंगी। 265 बूथ में पीठासीन अधिकारी, मतदान क्रमांक 1, 2, 3 में सभी जगहों पर महिला अधिकारी-कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। इसमें 265 पीठासीन अधिकारी और 795 मतदान अधिकारी रहेंगे। 
विज्ञापन


दोनों विधानसभा में महिलाएं ही बनेंगी पीठासीन अधिकारी
विधानसभा के मुख्य ऑब्जर्वर 1 महिला आईएएस अधिकारी विमला आर. है। साथ ही उनकी लाइजनिंग ऑफिसर भी महिला हैं। इसी क्रम में पश्चिम विधानसभा में भी महिला अधिकारियों को जिम्मे सौंपने की तैयारी की जा रही है। यहां 201 मतदान केन्द्र है, जिनमें  804 महिला अधिकारी होंगी, जिनमें 201 पीठासीन अधिकारी और 603 मतदान अधिकारी होंगी। दिनों विधानसभा में निर्वाचन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। 26 और 27 अक्टूबर को मतदान दलों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें निर्वाचन कार्य मे संलग्न महिला कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन में पूरा जिम्मा महिलाओं को
ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर ने पूछा कि मतदान क्रमांक-02 का क्या कार्य है। महिला प्रशिक्षणार्थियों बताया कि अमिट स्याही लगाना, पर्ची देना, रजिस्टर में हस्ताक्षर कराना। उनकेे सटीक और सही जवाब से मास्टर ट्रेनर संतुष्ट हुए और सराहना भी की। ट्रेनिंग ले रहीं महिलाएं उत्साह से लबरेज थी, क्योंकि जिले का यह विधानसभा चुनाव प्रदेश के निर्वाचन में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यहां के दो विधानसभा महिलाओं के जिम्मे होगा। यहां टॉप से लेकर यूनिट तक निर्वाचन का कार्य महिलाओं को सौंपा जाएगा। यह विधानसभा में उत्तर और पश्चिम है।

जिले के सातों विधानसभा में संगवारी मतदान केन्द्र

  • धरसींवा विधानसभा में 10
  • रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 10
  • रायपुर पश्चिम विधानसभा में 265
  • रायपुर उत्तर विधानसभा में 201
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 10
  • आरंग विधानसभा में 10
  • अभनपुर विधानसभा में 10 संगवारी मतदान 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed