{"_id":"653b734b5c6ad67e5e00f044","slug":"cg-elections-2023-check-your-name-in-the-voter-list-from-mobile-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: अब एक क्लिक पर घर बैठे देखें मतदाता सूची में अपना नाम, जानें मोबाइल से कैसे करें सर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: अब एक क्लिक पर घर बैठे देखें मतदाता सूची में अपना नाम, जानें मोबाइल से कैसे करें सर्च
Fri, 27 Oct 2023 01:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:52 PM IST
सार
CG Elections 2023: अब वोटर्स मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसे घर बैठे चेक कर सकते हैं। आयोग ने घर बैठे उनका मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी उपलब्ध कराई है। इसके लिए “इलोक्टोरोलसर्च डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन” में सर्च करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Elections 2023: भारत निर्वाचन आयोग की नई पहल अब वोटर्स मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसे घर बैठे चेक कर सकते हैं। आयोग ने घर बैठे उनका मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी उपलब्ध कराई है। इसके लिए “इलोक्टोरोलसर्च डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन” में सर्च करें। प्रदेश के कोई भी मतदाता अपने मोबाइल से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मतदाता सूची देखने के साथ ही उसका प्रिंट भी लिया जा सकता है। अब इस कारण यदि किसी मतदाता के घर उसकी मतदाता पर्ची नहीं पहुंची हो, तो वह इस वेबसाइट का भी उपयोग कर सकता है। मतदाता का नाम ढूंढने के लिए व्यक्तिगत जानकारी और अपने निवास स्थल की जानकारी होनी चाहिए। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में दो तरीकों से नाम देखा जा सकता है। पहला मतदाता पहचान पत्र और दूसरा मोबाइल नंबर के माध्यम से। वेबसाइट में नाम ढूंढने के लिए व्यक्ति को अपने राज्य का नाम, भाषा का चयन, मतदाता का प्रथम और मध्य नाम सरनेम रिश्तेदार का प्रथम नाम, उपनाम, जन्म तिथि, आयु, लिंग, जिला, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र से देखें
पहले विकल्प के रुप में मतदाता पहचान पत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए भाषा का चयन, वोटर कार्ड का नंबर और राज्य का नाम लिखना होगा। इसके बाद कैपचा कोर्ड अंकित कर सर्च का बटन दबाना होगा। इसके तुरंत कुछ ही सेकंड में मतदाता के नाम का विवरण आ जाएगा। इसमें मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, राज्य जिला, विधानसभा का नाम, मतदान केन्द्र का नाम, मतदाता का सूची का क्रमांक दिखाई देगा। अंत में इसी विवरण को पूरा देखन व प्रिन्ट लेने के लिए व्यूह डिटेल्स को क्लिक करने पर वोटर पोर्टल सर्विस में मतदाता का पूरा विवरण दिखाई पड़ेगा।
विज्ञापन
मोबाइल से नाम देखें
दूसरे विकल्प के रुप में मोबाइल नंबर से मतदाता सूची में नाम देखने के लिए “मोबाइल में खोजें” विकल्प में जाना होगा। इसमें भी राज्य का नाम और भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मतदाता का मोबाइल नंबर डाल कर सेंड ओटीपी करना होगा। इसके बाद मोबाइल फोन में प्राप्त ओटीपी को अंकित करना होगा। ओटीपी अंकित करते ही मतदाता का विवरण सामने आ जाता है।
चुनाव अधिकारियों का नाम और फोन नंबर भी उपलब्ध
भारत निर्वाचन आयोग की इस वेबसाइट में चुनाव अधिकारियों का नाम, पद और फोन नंबर भी दिया गया है। इससे मतदाता यदि चाहे तो चुनाव अधिकारियों की मदद ले सकता है। मतदाता सूची के विवरण में जिन अधिकारियों का नाम दिया गया। उनमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग ऑफिसर और बूथ लेवल अधिकारी का नाम और फोन नंबर भी उपलब्ध है।
इस लिंक से देखें
निर्वाचन आयोग की वेबसाईट “इलोक्टोरोलसर्च डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन” https://electoralsearch.eci.gov.in में जाकर बड़ी आसानी से अपने और अपने परिवार के मतदाता सूची देख सकते हैं।