CG: हार के बाद पूर्व एमएलए बृहस्पत सिंह का बयान, कहा- फोटो शूट करवाती रही प्रभारी सैलजा, टीएस पर भी लगाया आरोप
CG Election: कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर जमकर निशाना साधा है। बृहस्पत सिंह ने प्रभारी सैलजा को बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाया है।
विस्तार
CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेसी नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर जमकर निशाना साधा है। बृहस्पत सिंह ने प्रभारी सैलजा को बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन्हें हटाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने टीएस सिंहदेव पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा की जीतने का श्रेय टीएस सिंहदेव को जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा को उन्हें राज्यपाल बना देना चाहिए।
#WATCH | Chhattisgarh Congress MLA Brihaspat Singh says, "...The then deputy CM TS Singh Deo in a press conference says that we made 36 promises in Chhattisgarh but could fulfill only 12 promises. By saying this he challenged everyone. If at that time Chhattisgarh Congress… pic.twitter.com/XhcKpO400L
— ANI (@ANI) December 9, 2023
बृहस्पत सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सैलजा टीएस सिंहदेव को प्रमोट करती रही। अंबिकापुर में डिप्टी सीएम कार चला रहे थे और प्रभारी फोटो शूट करवा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी टिकट वितरण के मामले में बिक चुकी थी। उन्होंने कहा कि वहीं पहले के प्रभारियों ने बहुत इमानदारी के साथ काम किया था। सैलजा यहां डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाईं।
शुक्रवार को रायपुर पहुंचे पूर्व एमएलए बृहस्पति सिंह ने कहा कि टिकट देने से कोई चुनाव नहीं जीतता, जब तक उस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ना मिले। कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। ऐसा लग रहा था कि जिसको ये टिकट दे देंगे, वही चुनाव जीत जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पीएम मोदी को घेरने में लगे थे,तो दूसरी ओर टीएस सिंहदेव स्वयं मंच से बोल रहे थे कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता कहते रहे कि हमने सभी वादे पूरे किए हैं, तो दूसरी ओर सिंहदेव कहते थे कि केवल 12 वादे ही पूरे किए हैं। ऐसे में जनता कांग्रेस को क्यों वोट देंगे।