फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Unique style seen in Kanker, voters put their name slips in line

CG Election 2023: कांकेर में दिखा अनोखा अंदाज, मतदाताओं ने लाइन में लगाई अपने नाम की पर्ची

Tue, 07 Nov 2023 12:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 07 Nov 2023 12:20 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 20 विधानसभा सीटों में मतदान जारी है। फर्स्ट टाइम वोटर में एक अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कांकेर के मतदाताओं में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Unique style seen in Kanker, voters put their name slips in line
मतदाताओं ने लाइन में लगाई अपने नाम की पर्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 20 विधानसभा सीटों में मतदान जारी है। फर्स्ट टाइम वोटर में एक अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कांकेर के मतदाताओं में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। सभी मतदाता सुबह से मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें मतदाताओं की एक ऐसी लाइन देखने को मिला है, जिसमें मतदाता नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि उनकी पर्चियां लाइन लगाकर जमीन पर पड़ी हुई है।
विज्ञापन


सभी मतदाता पहले चरण चुनाव के लिए मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कांकेर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ के सामने एक अलग अंदाज में फोटो निकल कर सामने आई है। इसमें वोटर्स नहीं बल्कि वोटर्स की पर्ची लंबी कतार में पड़े हुए नजर आ रही है। बता दें कि पोलिंग बूथ के सामने मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिलता है, लेकिन यहां ऐसा देखने को नहीं मिला। पर्ची के अनुसार सभी मतदाता मतदान करने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों में सभी तैयारियां पूरी। कांकेर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा। जिले में कुल 727 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 285 संवेदनशील मतदान केंद्र है। इसके साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed