Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election News Rajnath Singh in Surguja Addressed BJP Election Rally Updates in Hindi

CG Election 2023: राजनाथ सिंह बोले- अगर बीजेपी सत्ता में आई तो जबरन धर्म परिवर्तन पर लगेगी रोक

Sat, 11 Nov 2023 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 Nov 2023 03:01 PM IST
सार

Chhattisgarh Election 2023 : राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है तो दो साल के अंदर सभी घरों में नल का कनेक्शन देंगे। आदिवासियों के लिए भाजपा की सरकार संवेदनशील रही है। पहली बार दिल्ली में आदिवासियों के लिए केंद्र में मंत्रालय बनाने का काम अटल जी ने किया था।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election News Rajnath Singh in Surguja Addressed BJP Election Rally Updates in Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुँचे। उन्होनें पूर्व सैनिक भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने के लिए जनता से अपील की। इधर केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया छत्तीसगढ़ बनाने का सपना था। वह पूरा नहीं हो पाया, कुछ दिन में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भ्रष्टाचारियों को भाजपा कभी माफ नहीं करेगी चाहे वो कहीं का भी हो। कांग्रेस नेताओं का रिपोर्ट कार्ड जीरो बटे सन्नाटा है, फिर भी कांग्रेसी कहते हैं हम ही हीरो हैं लेकिन ये जीरो हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार आने के बाद से चरम पर भ्रष्टाचार

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में तो सट्टा बाजार भी गर्म रहा है, जिसकी वजह से जांच एजेंसियों ने महादेव ऐप को लेकर कई खुलासे किए हैं। इस महादेव सट्टा में जिस किसी की भी सहभागिता होगी वे सभी जेल जाएगें। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अब तो यहां महादेव ने तय कर लिया है कि कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में धर्मांतरण का मुद्दा भी एक बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा की सरकार बनते ही सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए पहला कदम उठाएगी। कांग्रेस ने गरीबों के घर के लिए राज्यांश नहीं दिया। 16 लाख घर नहीं बनने दिया, हम सरकार में आएंगे तो गरीबों की छत के लिए रुपए सीधे हितग्राहियों के खाते में आ जाएंगे। 

विज्ञापन

 

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जहां भी कोयला दिखता है अपने हाथ और मुंह काला करा लेते हैं। कांग्रेस सरकार ने पीएससी तक को नहीं छोड़ा। यहां युवाओं के साथ धोखा किया गया। पीएससी की परीक्षा में कांग्रेस ने अपने रिश्तेदारों को भर दिया। भाजपा की सरकार आएगी तो पीएससी घोटाले की जांच कराएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। चावल का घोटाला, गौठान घोटाला, शराब और कोयला घोटाला। इस बार जनता सब जान चुकी है। चुनाव में सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है तो दो साल के अंदर सभी घरों में नल का कनेक्शन देंगे। आदिवासियों के लिए भाजपा की सरकार संवेदनशील रही है। पहली बार दिल्ली में आदिवासियों के लिए केंद्र में मंत्रालय बनाने का काम अटल जी ने किया था। 75 सालों में किसी आदिवासी को राष्ट्रपति भी भाजपा की सरकार ने बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed