Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Rahul Gandhi held election rally in Sanna and Katkalo

CG Election 2023: सन्ना और कतकालो में राहुल गांधी ने की चुनावी सभा, बोले- पीएम ने तोड़ दी हिंदुस्तान...हड्डी

Wed, 08 Nov 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर,जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर,जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Nov 2023 07:51 PM IST
सार

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि नोटबंदी, जीएसटी लागू करके पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। हम किसान, मजदूर के पॉकेट में पैसा डालते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदाणी की जेब में पैसा डालते हैं। 

विज्ञापन
CG Election 2023 Rahul Gandhi held election rally in Sanna and Katkalo
कतकालो में राहुल गांधी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के लुन्ड्रा विधानसभा में ग्राम कतकालो में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं और हम उन्हें गले लगाते हैं। भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहकर अपमान करते हैं, हम उन्हें आदिवासी कहते हैं। सही मायने में जल, जंगल, जमीन के असली मालिक आदिवासी हैं। भाजपा आदिवासियों का अधिकार छीनती है हम इनका अधिकार देते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि नोटबंदी, जीएसटी लागू करके पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। हम किसान, मजदूर के पॉकेट में पैसा डालते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदाणी की जेब में पैसा डालते हैं। राहुल ने कहा कि हम यहां के मजदूर किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक हो समृद्ध बनाने के लिए काम करते हैं, प्रधानमंत्री अदाणी को पैसा देकर विदेश में निवेश कराते हैं। राहुल ने सभा में उपस्थित जनता से कहा कि निर्णय आपका है की किसे लाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि ओबीसी कोई जाति नहीं है हिंदुस्तान में सिर्फ एक ही जाती है वह है गरीब। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि जब हिंदुस्तान में एक ही जाती गरीब है तो आप क्यों अपने आप को ओबीसी कहते हैं। राहुल ने कहा कि आप चुनाव जीत लिए, हवाई जहाज में उड़ने लगे, करोड़ों का सूट पहनते हैं और एक दिन में पांच कपड़े बदलते हैं। जब ओबीसी युवाओं को आपकी जरूरत पड़ी तो कहते हैं कि एक ही जाति है गरीब।

विज्ञापन

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेबल पर जातिगत समीकरण के सारे फाइल रखे हुए हैं वह चाहे तो एक सेकंड में रिलीज कर सकते हैं पर उनकी मंशा ऐसी नहीं है। राहुल ने सभा में युवाओं से कहा कि अगली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे तो उनसे पूछीएगा कि हमारी सच्चाई बता दो वह जवाब नहीं दे पाएंगे, क्योंकि रिमोट कंट्रोल अदाणी के पास है। प्रधानमंत्री की मार्केटिंग अदाणी करते हैं। राहुल ने कहा जैसे ही छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनेगी हम जाति जनगणना शुरू कर देंगे।

CG Election 2023 Rahul Gandhi held election rally in Sanna and Katkalo
राहुल गांधी ने जशपुर के सन्ना में की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने जशपुर के सन्ना में भी की जनसभा

कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी जशपुर के सन्ना में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राहुल गांधी के साथ उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। 


 

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि यह आदिवासियों का इलाका है और यहां के मालिक आदिवासी ही हैं, जिनको बीजेपी वनवासी बनाकर उनके मालिकाना हक छीनना चाहती है। बीजेपी आदिवासियों की सम्पति अदाणी-अम्बानी को देना चाहती है। राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार किसानों, आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, गरीब, दलितों के लिए सबसे बढ़िया काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed