फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Priyanka Gandhi and Devendra Fadnavis Chhattisgarh visit tomorrow

CG Election: प्रियंका गांधी और देवेंद्र फडणवीस का छत्तीसगढ़ दौरा आज, खैरागढ़-बिलासपुर और धमतरी में चुनावी सभा

Mon, 30 Oct 2023 06:43 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 06:43 AM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Priyanka Gandhi and Devendra Fadnavis Chhattisgarh visit tomorrow
प्रियंका गांधी, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। वो 30 अक्टूबर को प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। वो खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को को संबोधित करेगी। इसके बाद दोपहर बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी के दौरे का शेड्यूल

  • प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी।
  • वहां से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में दोपहर 1.15 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी। 
  • दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
  • शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

इसके पूर्व प्रियंका गांधी की तीन चुनावी सभा
प्रियंका गांधी तीसरे छत्तीसगढ़ दौरे 6 अक्टूबर को कांकेर के गोविंदपुर मैदान में हुए पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शिरकत की थीं। इस दौरान 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था। इसके पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर 2023 भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत की थीं। 13 अप्रैल 2023 को बस्तर में सभा कर चुकी हैं। इसके पूर्व कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में रायपुर आई थीं। 

विज्ञापन

 

धमतरी और रायपुर में बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे देवेंद्र फडणवीस
दूसरी ओर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे धमतरी जिले में बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर में दोपहर डेढ़ बजे बीजेपी के 7 प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान बीजेपी रायपुर में मेगा रैली निकालेगी। वहीं दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। पहले चरण में सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले वो कांकेर और दुर्ग में में सभा ले सकते हैं। वहीं 4 नवंबर को दुर्ग में पीएम की चुनावी सभा होगी। पीएम मोदी बीते चार महीने में चार बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed