फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Narayan Chandel target on Chhattisgarh Congress

CG Election 2023: नारायण चंदेल ने साधा निशाना; बोले- कांग्रेस की सूची जारी होते ही मचेगा गदर,संभाल नहीं पाएंगे

Fri, 29 Sep 2023 10:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 10:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज दो महीने शेष बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Narayan Chandel target on Chhattisgarh Congress
नारायण चंदेल, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज दो महीने शेष बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सूची जारी होते ही उनमें गदर मचेगा, जिसे वो संभाले नहीं संभाल पाएंगे। कांग्रेस में इस समय जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। उनके नेताओं में आपसी खींचतान चरम सीमा पर है। इस वजह से वो विधानसभा प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

  
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची लगभग 45 दिन पहले जारी हो गई है तब कांग्रेस ने कहा था की 5 सितंबर को हमारी सूची भी जारी हो जाएगी। इस बात को 20 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन कांग्रेसी विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष कहा कि कांग्रेस की सूची जारी होते ही उनमें गदर मचेगा जो संभाले नहीं संभलेगा। यह बात कांग्रेस के नेता भली-भांति जानते हैं और इसी भय से वे सूची जारी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। 30 साल से महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम उठाया है और इस पर भी कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने राज्यसभा में जो महिला आरक्षण बिल पारित कराया था, वह किसी काम का नहीं था। मोदी जी ने संसद के दोनों सदनों में जो महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया है, वह स्वयं में संपूर्ण है। सुनिश्चित किया गया है कि देश की महिलाओं को उनका हक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed