फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG election 2023 Mungeli District President resigns JCCJ collapses

CG election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मुंगेली जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, JCCJ का थामा दामन

Mon, 23 Oct 2023 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क,मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 06:19 PM IST
सार

कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर के प्रत्याशी थानेश्वर साहू जो पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं उनको अपना प्रत्याशी बनाया हैं। ऐसे में सागर सिंह वैश ने कहा कि पार्टी पैराशूट प्रत्याशी उतारकर सीटों का सौदा कर रही है। 

विज्ञापन
CG election 2023 Mungeli District President resigns JCCJ collapses
सागर सिंह बैस जोगी कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी में प्रवेश कर लिया है। बंद कमरे में हुईं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से वार्ता के बाद गुलाबी गमछा पहनाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में अपने समर्थकों के साथ कांगेस प्रवेश किया है। सागर सिंह लोरमी से विधानसभा के प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट वितरण के साथ विरोध एवं बगावत के सुर तेज होने लगे हैं। विधानसभा निर्वाचन में नामांकन दाखिल से पूर्व विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय दलों के टिकट से वंचित टिकाथार्थी अन्य दलों में प्रवेश कर रहें हैं। कल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी स्पष्ट कहा था कि राष्ट्रीय दलों के वंचित योग्य लोगों को हम अवसर देंगे। पिछले पांच साल से मुंगेली जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सागर सिंह बैस लगातार कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे और इस बार उम्मीद थी कि उन्हें लोरमी विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर के प्रत्याशी थानेश्वर साहू जो पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं उनको अपना प्रत्याशी बनाया हैं। ऐसे में सागर सिंह वैश ने कहा कि पार्टी पैराशूट प्रत्याशी उतारकर सीटों का सौदा कर रही है मुझ जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उपेक्षा की गई। यहां उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण शाव को भाजपा का लोरमी से प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed