CG Election: जानिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों के बारे में जिन्हें मिला है टिकट, देखें सियासी सफर
CG Election 2023: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 30 प्रत्याशियों को मौका दिया था। इस तरह से कांग्रेस ने 83 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 30 प्रत्याशियों को मौका दिया था। इस तरह से कांग्रेस ने 83 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। इससे पहले बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस तरह से बसपा ने अब तक 30 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।
भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर 9 अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को पंडरिया से एक सीट पर प्रत्याशी की घोषण की। इस तरह बीजेपी ने कुल 86 प्रत्याशियों को उतार चुकी है। कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 9 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 13 अक्टूबर को तीसरी सूची जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इस तरह से आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
जानिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों के बारे में-
बेमेतरा: बेमेतरा से कांग्रेस ने आशीष छाबड़ा को दोबारा टिकट दिया है। वर्तमान में वो विधायक है। कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा फिर से इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। छात्र राजनीति से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले आशीष छाबड़ा पूर्व में बेमेतरा नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते 2018 के चुनाव ने उन्होंने भाजपा के विधायक रहे। अवधेश चंदेल को 25 हजार 131 वोटों से हराया था। अभी तक बेमेतरा विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
मरवाही: कांग्रेस ने मरवाही से पूर्व विधायक डॉ. केके ध्रुव पर फिर से विश्वास जताया है। साल 2020 में मरवाही विधायक अजीत जोगी की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट के बाद उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए थे और इन्होंने 38132 वोट से जीत दर्ज की थी। आम चुनाव में भी कांग्रेस की ओर से उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बीजेपी ने मारवाही से प्रणव मरपच्ची को मौका दिया है, वो नया चेहरा हैं।
गुंडरदेही: कांग्रेस ने कुंवर सिंह निषाद को दूसरी बार मौका दिया है। वर्तमान में वो यहां से विधायक हैं। वहीं बीजेपी ने बीरेंद्र साहू को टिकट दिया है।
संजारी-बालोद: कांग्रेस ने संगीता सिन्हा को दूसरी बार मौका दिया है। वर्तमान में कांग्रेस की संगीता सिन्हा यहां से विधायक हैं। टिकट मिलने पर जब विधायक संगीता सिन्हा बालोद कांग्रेस भवन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले बार 27000 वोट से जीती थी। दावा करते हुए कहा कि इस बार 75 प्लस का नारा लेकर हम चल रहे हैं तो आंकड़े भी डबल रहेंगे। वहीं बीजेपी ने राकेश यादव को टिकट दिया है।
प्रतापपुर: कांग्रेस ने प्रतापपुर विधानसभा से राजकुमारी मरावी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष को अपना उम्मीदवार घोषित कर विरोधी खेमा में खलबली मचा दी है। कांग्रेस ने सीटिंग विधायक एवं राज्य सूचना आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काट दिया है। लगातार कांग्रेस समेत अन्य सर्वे टीम की ओर से की जा रही सर्वे में टेकाम का क्षेत्र में परफॉर्मेंस कमजोर बताया गया था। बीजेपी ने यहां शकुंतला सिंह पोर्ते को अपना उम्मीदवार बनाया है।
रामानुजगंज: कांग्रेस ने नगर निगम अंबिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। महापौर तिर्की बतौर चिकित्सक लंबे समय तक इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं देखकर लोगों के बीच अपना नाम बनाया है। ये पिछले विधानसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए अपनी दावेदारी कर चुके हैं। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सीटिं विधायक बृहस्पति सिंह का भी टिकट काट दिया गया है। इस बार बृहस्पति सिंह ने अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ बगावती तेवर अपना कर मीडिया और सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी थी। जिसका खामियाजा इस बार टिकट बंटवारा में देखने को मिला है। दूसरी ओर बीजेपी ने आदिवासी नेता रामविचार नेताम को अपनों उम्मीदवार बनाया है।
सामरी: कांग्रेस ने विनय पैकरा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने अंबिकापुर के मेयर प्रबोध मिंज को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेसने विधायक चिंतामणि महाराज का टिकट काट दिया है। कांग्रेस की सर्वे रिपोर्ट में इनकी स्थिति कमजोर बताई जा रही थी, जिसके कारण इस बार कांग्रेस ने इनका टिकट काट दिया है।
राजिम: कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अमितेष शुक्ल को दोबारा मौका दिया है। उन्हें छठवीं बार कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। शुक्ला को साल 2003 और 2013 में दो बार हार मिल चुकी है। बीजेपी ने रोहित साहू को प्रत्याशी घोषित किया है।
बिन्द्रानवागढ़: कांग्रेस ने जनक लाल ध्रुव को प्रत्याशी बनाया है। यह उनका दूसरा चुनाव है। इससे पहले 2013 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी ने वर्तमान विधायक डमरूधर पुजारी का टिकट काटकर गोवर्धन मांझी को मौका दिया है।
रायपुर पश्चिम: कांग्रेस ने वर्तमान विधायक विकास उपाध्याय को दोबारा टिकट दिया है। इस बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी ने पूर्व मंत्री रहे और साल 2018 में यहां से चुनाव हार चुके राजेश मूणत को दोबारा टिकट दिया है।
रायपुर दक्षिण: कांग्रेस ने यहां से नए चेहरे महंत रामसुंदर दास पर भरोसा जताया है। रायपुर के सबसे प्राचीन दुधाधारी मठ के प्रमुख महंत रामसुंदर दास वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। वो साल 2001-2003 में सरकार के संस्कृत बोर्ड के पहले अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले साल 2003 में पहली बार जैजैपुर से विधायक बने, दूसरी बार 2008 में भी विधायक बने।वहीं बीजेपी ने लगातार 8वीं वार सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया है। वो 35 साल से विधायक हैं। अग्रवाल साल 1990 में पहली बार विधायक बने। उस समय कांग्रेस के दिग्गज नेचा विद्याचरण शुक्ल को हरा चुके हैं। उस समय से लगातार बृजमोहन चुनाव जीतते आ रहे हैं। वो रमन सरकार में गृह, शिक्षा, संस्कृति, कृषि आदि विभागों के मंत्री रह चुके हैं।
रायपुर उत्तर: कांग्रेस ने यहां से फिलहाल प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया है। वहीं बीजेपी ने यहां से पुरंदर मिश्रा को टिकट दिया है।
रायपुर ग्रामीण: कांग्रेस ने यहां से वर्तमान सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को टिकट दिया है। अब सत्यनारायण शर्मा के विरासत को उनके बेटे पंकज शर्मा संभालेंगे। वर्तमान में वो जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं बीजेपी ने मोतीलाल साहू को टिकट दिया है।
धरसीवां: कांग्रेस ने यहां से वर्तमान विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का टिकट काटकर छाया वर्मा को टिकट दिया है। धरसींवा विधानसभा को वर्मा समाज का गढ़ माना जाता है। इसलिए कांग्रेस ने छाया वर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी ने यहां से पद्मश्री और छत्तीसगढ़ी अभिनेता अनुज शर्मा को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है।
अभनपुर: कांग्रेस ने यहां से वर्तमान विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके धनेंद्र साहू को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने यहां से इंद्र कुमार साहू को टिकट दिया है।
बिलासपुर : कांग्रेस ने वर्तमान विधायक शैलेष पांडेय पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी ने अमर अग्रवाल को टिकट दिया है। इस बार पिछले बार के मुकाबले कांटे की टक्कर दिख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय और बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल दोनों ही दमदार प्रत्याशी माने जा रहे हैं। अमर अग्रवाल बिलासपुर से कई बार के विधायक रह चुके हैं। पिछली बार 2018 में उन्हें शैलेष पांडेय ने शिकस्त दी थी।
कोटा: कांग्रेस से यहां से नए चेहरे अटल श्रीवास्तव को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने दिलीप सिंह जुदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को यहां से टिकट दिया है। वर्तमान में रेणु अजीत जोगी यहां से विधायक हैं।
बेलतरा: कांग्रेस से यहां से विजय केशरवानी को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने यहां से टिकट फाइनल नहीं हुआ है।