{"_id":"653b9ff92e19a45ec2033259","slug":"cg-election-2023-jccj-releases-list-of-27-candidates-5-women-including-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मेयर किन्नर मधुबाई रायगढ़ से बनीं जेसीसीजे प्रत्याशी, 27 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट में पार्टी ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मेयर किन्नर मधुबाई रायगढ़ से बनीं जेसीसीजे प्रत्याशी, 27 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट में पार्टी ने उतारा
Fri, 27 Oct 2023 05:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Oct 2023 05:03 PM IST
सार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की है। इस सूची में 27 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में पार्टी ने पांच महिला प्रत्याशियों समेत एक किन्नर को भी टिकट दिया है।
विज्ञापन
पूर्व महापौर किन्नर मधुबाई रायगढ़ से बनीं जेसीसीजे प्रत्याशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की है। इस सूची में 27 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में पार्टी ने पांच महिला प्रत्याशियों समेत एक किन्नर मधु बाई को भी टिकट दिया है। रायगढ़ की पूर्व महापौर मधुबाई किन्नर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हुई थी। नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर भारी मतों से जीत हासिल कर महापौर बनी थीं।
विज्ञापन
दूसरी ओर पामगढ़ के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने जेसीसीजे का दामन थाम लिया है। पार्टी ने उन्हें पामगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। जनता कांग्रेस पार्टी ने रायपुर पश्चिम से भगत हरबंस, दुर्ग ग्रामीण से ढीलेश साहू और वैशाली नगर से डॉ. दिवाकर भारती को टिकट दिया है। इसके साथ ही बसना से डॉ. अनामिका पाल को सियासी रण में उतारा है। वहीं अभनपुर से माखन ताम्रकार को टिकट दिया है। रायगढ़ विधानसभा से पूर्व महापौर मधु बाई किन्नर को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
यहां देखें प्रत्याशियों की पांचवी सूची