फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Congress counter attack on Renuka singh statement for Sonia Gandhi

CG Chunav 2023: रेणुका के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ये सोनिया गांधी का नहीं, सनातन परंपरा का अपमान है

Tue, 17 Oct 2023 09:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 09:11 PM IST
सार

CG Election 2023: केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Congress counter attack on Renuka singh statement for Sonia Gandhi
दीपक बैज,अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, रेणुका सिंह, सांसद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: केन्द्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कड़ा विरोध करते हुये कहा कि रेणुका सिंह का बयान बेहद ही आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। रेणुका सिंह ने सिर्फ सोनिया गांधी नहीं भारत की समस्त नारी शक्ति और सनातन धर्म और हिन्दू संस्कृति का अपमान किया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सनातन परंपरा में भारतीय संस्कृति में विवाह के बाद स्त्री का उसका ससुराल ही घर माना जाता है। सोनिया गांधी ने जन्म इटली में लिया था, लेकिन वे विवाहित होकर भारत आई थी विवाह के बाद उन्होंने भारत को ही अपनी मातृभूमि माना, अपने पति की शहादत के बाद भी उन्होंने विवाहिता के धर्म का निर्वहन किया और अपने जीवनभर का नाता भारत से जोड़ा।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कांग्रेस की नेता और सांसद के रूप में सोनिया गांधी ने देश के लोगों को सूचना का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया, साथ ही भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कदम सोनिया गांधी के निर्देशन में कांग्रेस की सरकार ने उठाकर आम आदमी को मजबूत बनाया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों को ठुकरा कर यह साबित किया उनके लिये पद महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की नेता रेणुका सिंह ने अपने बयान से भाजपा के नारी विरोधी मूल चरित्र को भी उजागर किया है, जो दंभ तो भारतीय संस्कृति की भरते हैं, लेकिन भारतीय परंपराओं भारत की मान्यताओं के खिलाफ बयान देते हैं। रेणुका सिंह अपने बयान के लिये न सिर्फ देश की जनता बल्कि सोनिया गांधी और देश की महिलाओं से माफी मांगे। उन्होंने अपने बयान से भारत की आधी आबादी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed