फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Congress Bharosa Yatra taken out in rain in Ambikapur

CG Election: अंबिकापुर में निकाली गई कांग्रेस भरोसा यात्रा, कुमारी शैलजा बोलीं- भाजपा की परिवर्तन यात्रा फ्लॉप

Mon, 02 Oct 2023 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Oct 2023 09:30 PM IST
सार

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है। प्रदेश मे कांग्रेस को भरोसा सिर्फ अपने काम पर है। उसी भरोसे के दम पर कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है।

विज्ञापन
CG Election 2023 Congress Bharosa Yatra taken out in rain in Ambikapur
कांग्रेस भरोसा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस भरोसा यात्रा अंबिकापुर से निर्धारित समयावधि में निकलकर सोमवार देर शाम लखनपुर के लटोरी पहुंची। यहां प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव और विजय जांगिड़ ने सभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने पर भरोसा जताया।

विज्ञापन


भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस भरोसा यात्रा अंबिकापुर से अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई और देर शाम लखनपुर के लटोरी पहुंची। यात्रा शुरू होने पहले से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव और विजय जांगिड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन  चौक, बिलासपुर चौक होते लखनपुर के ग्राम लटोरी पहुंची। यहां पहुंचकर यात्रा आमसभा में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन


आमसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के संदेश को जनता और कार्यकर्ताओं का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि 'छत्तीसगढ़ की जनता ने मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार बनाई थी। हमें विश्वास है कि हम छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं और प्रदेश की जनता एक बार पुनः प्रदेश में हमारी सरकार बनाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि महात्मा गांधी के एकता के संदेश और लालबहादुर शास्त्री के परिश्रम को याद करते हुए यह यात्रा निकाली गई है। देश में भाजपा जातिगत राजनीति कर आपस में बांटने की राजनीति करती है। इस नीति के विरुद्ध में कांग्रेस एकता और शांति की राह पर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है। प्रदेश मे कांग्रेस को भरोसा सिर्फ अपने काम पर है। उसी भरोसे के दम पर कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस को अपने कार्यकर्ता और अपने केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा है। इसी भरोसे के बदौलत फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। 


कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी से कहूंगी की सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ता शेर नहीं बब्बर शेर हैं। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच कांग्रेस भरोसा यात्रा अंबिकापुर से निकलकर लखनपुर के लटोरी में पहुंची। आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने यह कहकर कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed