Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 CM seeks votes for party candidate

CG Election 2023: सीएम ने पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, JCCJ के मनीष त्रिपाठी को पार्टी में कराया शामिल

Tue, 07 Nov 2023 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 08:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली में कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के समर्थन में प्रचार करने के लिए लोरमी के गोड़ खाम्ही पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
CG Election 2023 CM seeks votes for party candidate
मनीष त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली में कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के समर्थन में प्रचार करने के लिए लोरमी के गोड़ खाम्ही पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


इस दौरान सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा ने 3600 करोड़ रुपए के राशन का घोटाला किया। इस बीच सीएम बघेल ने कहा कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उस पर अमल भी करती है, बीजेपी के लोग केवल झूठ की राजनीति करते हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं करती हैं, जब हम कर्ज माफ हम कर रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। 

विज्ञापन

 

सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं। वहीं लोरमी विधानसभा के लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि वोट कटवा लोगों से सावधान रहना है। वे नहीं चाहते लोरमी का विकास हो, सीएम बघेल ने यह भी कहा मुझे खाली हांथ नई भेजना, यही अपेक्षा लोरमी विधानसभा के लोगों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed