फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: CM Kejriwal and Bhagwant Mann Chhattisgarh visit tomorrow

CG Election 2023: सीएम केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा आज से; बिलासपुर, कवर्धा में लेंगे चुनावी सभा

Thu, 02 Nov 2023 11:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 11:30 PM IST
सार

CG Election 2023: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान शुक्रवार से दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार को दोनों मुख्यमंत्री अकलतरा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
CG Election 2023: CM Kejriwal and Bhagwant Mann Chhattisgarh visit tomorrow
सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान शुक्रवार से दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार को दोनों मुख्यमंत्री अकलतरा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। 4 नवंबर यानी शनिवार को भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान रायपुर पहुंचेंगे और फिर रायपुर से अकलतरा के लिए रवाना होंगे। रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। पूरा छत्तीसगढ़ दोनों मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता अपने चहेते मुख्यमंत्रियों के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने वाली है। 
विज्ञापन


कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया लेकिन अब जनता के पास आम आदमी पार्टी के तौर पर मजबूत विकल्प है और जनता हमें आशीर्वाद देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed