{"_id":"653cc51da2c998b3e300840b","slug":"cg-election-2023-cm-bhupesh-baghel-taunt-on-bjp-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: 'बीजेपी बौखला गई है, 12 साल पुराने केस में डिस्टर्ब कर रही'; सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: 'बीजेपी बौखला गई है, 12 साल पुराने केस में डिस्टर्ब कर रही'; सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज
Sat, 28 Oct 2023 01:56 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने चर्चा में आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बौखला गई है, वो राजस्थान में भी बुरी तरह से हारने वाले हैं। वजह से इस तरह के बयान दे रही है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने चर्चा में आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बौखला गई है, वो राजस्थान में भी बुरी तरह से हारने वाले हैं। वजह से इस तरह के बयान दे रही है। 12 साल पुराने केस में डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेसियों को परेशान किया जा रहा है। राजस्थान में छापे डालने का मतलब है कि वहां पर डिस्टर्ब करना चाहते हैं। यह उनकी बौखलाहट है, इसके अलावा कोई दूसरा कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के शिष्टाचार के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को खुद ही शिष्टाचार का पालन नहीं करना चाहिए। 'उपदेश कुशल बहुतेरे' कहावत को दोहराते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री की बेटी है, पोती है तो सोनिया गांधी भी तो किसी की पत्नी हैं, किसी की बहू हैं। उसके बारे में भी बीजेपी के नेताओं ने क्या-क्या नहीं कहा, उन्हें भी प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जैसे ही बनी उन्होंने किसानों को बोनस देना बंद कर दिया। मेरे सवाल उठाने पर 10 क्विंटल धान खरीदने का बीजेपी ने फैसला किया था। किसानों को 2 साल का बोनस नहीं मिला है। इसके लिए मैंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। रमन सिंह ने 2 साल का बोनस नहीं दिया है, मैं देना चाहता हूं पर अभी तक केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
'दूध की नदियां बह रही हैं'
सीएम ने कहा कि यदि वो मुझे अनुमति दे दें तो मैं किसानों को दो साल का बोनस दे दूं। भूपेश बघेल ने दावा करते हुए कहा कि किसानों को जो हम सुविधा दे रहे हैं, वह कई प्रदेश में कहीं नहीं मिल रहा है। बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 लाख सभी के खाते में पहुंच गए, सबके अच्छे दिन भी आ गए, करोड़ लोगों को नौकरियां भी मिल गई, आदवासियों को जर्सी गाय मिल गई, दूध की नदियां बह रही हैं। पूर्व सीएम रमन ने धान का समर्थन मूल्य 2100 देने की बात कही थी, वह भी मिल चुका है। घोषणा तो कोई भी कर सकता है, लेकिन उसे घोषणा और गारंटी पर भरोसा कैसे किया जाए। दावा करते हुए कहा कि हमने 5 साल काम किए हैं, भरोसा हम पर है।
'पनामा मामले में कब होगी जांच?'
उन्होंने कहा कि पनामा मामले में सीएम रमन के बेटे अभिषेक सिंह की जांच क्यों नहीं होना चाहिए? नान घोटाले में सीएम मैडम कौन है? हेमंत विश्वा सरमा का जांच क्लोज हो गया क्या? महाराष्ट्र में अजीत पवार को क्लोज रिपोर्ट क्यों भेज दिए? सट्टेबाजी महादेव एप को लेकर हमने लुक आउट सर्कुलर जारी किया, लेकिन बीजेपी ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसमें उनका क्या साठगांठ है?