फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 CM Baghel said Kaka is still alive

CG Election 2023: सीएम बघेल बोले- कका अभी जिंदा है, पूर्व सीएम रमन सिंह पर साधा निशाना

Sat, 11 Nov 2023 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजिम
अमर उजाला नेटवर्क, राजिम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 Nov 2023 08:07 PM IST
सार

दीपावली के एक दिन पहले शनिवार दोपहर सीएम भूपेश बघेल राजिम पहुंचे। यहां सर्कस मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया, इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि   'कका अभी जिंदा है'। सीएम के इतना कहते ही मौजूद भीड़ ने न केवल जमकर तालियां बजाई। 

विज्ञापन
CG Election 2023 CM Baghel said Kaka is still alive
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के एक दिन पहले शनिवार दोपहर सीएम भूपेश बघेल राजिम पहुंचे। यहां सर्कस मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया, इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि   'कका अभी जिंदा है'। सीएम के इतना कहते ही मौजूद भीड़ ने न केवल जमकर तालियां बजाई बल्कि सीएम की हां में हां मिलाते हुए कहने लगे कका अभी जिंदा है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पंडित श्यामाचरण शुक्ल ने किसान के खेतों के पानी के लिए अपने जीवन में काफी सफल प्रयास किए। वे कहते थे कि किसान सुखी रहेंगे तो देश खुशहाल होगा। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमने भी सोचा कि किसानों को उनके ऊपज का उचित मूल्य मिल जाए तो लोगों के लिए ऐसा ही रोजगार पैदा हो जाएगा। सीएम ने कहा कि भाजपा के 15 साल और हमारी सरकार के पांच साल के काम को ध्यान रखना है। सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि रमन सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया है, बोनस तक नहीं दिया। सीएम ने आगे कहा कि अब रमन की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। रमन चाईना माल हैं जिसकी कोई गारंटी नहीं।

विज्ञापन

 

सीएम बघेल ने कहा कि 35 किलो मिलने वाला चावल को सात किलो कर दिया। एक तरह से रमन चरकट्टा भाई हैं जिन्होंने बहनों से राशन कार्ड वापस ले लिया। आदिवासी भाइयों को जर्सी गाय देने की बात इन्होंने कही थी, गाय तो दूर एक बछड़ा भी नहीं दिया। कहा कि अब रमन की गारंटी नहीं चल रही तो मोदी जी गारंटी दे रहे है। मोदी की गारंटी की भी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि वे पहले भी कह चुके थे कि हर किसी के खाते में 15 लाख रूपए आएगा, देश का कालाधन वापस होगा पर किसी के खाते में ये राशि नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed