फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Chhattisgarhia Kranti Sena's Johar Chhattisgarh Party will contest elections

प्रदेश की सियासत में एक और पार्टी की एंट्री: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लड़ेगी चुनाव

Sun, 22 Oct 2023 12:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक और पार्टी की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की "जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी" भी इस बार चुनाव लड़ेगी। निर्वाचन आयोग ने इस पार्टी को मान्यत प्रदान कर दी है। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है। 

विज्ञापन
CG Election 2023: Chhattisgarhia Kranti Sena's Johar Chhattisgarh Party will contest elections
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक और पार्टी की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की "जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी" भी इस बार चुनाव लड़ेगी। निर्वाचन आयोग ने इस पार्टी को मान्यत प्रदान कर दी है। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है। एयरपोर्ट वीआईपी रोड फुंड़हर के भाठा में पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल ने सिर पर पगड़ी बांध कर चुनाव चिन्ह छड़ी लेकर छत्तीसगढ़ियों को शोषण और गुलामी से मुक्ति दिलाने का वायदा किया। 

विज्ञापन


अमित बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक वास्तविक रजिस्टर्ड क्षेत्रीय दल की मांग काफी दिनों से उठ रही थी। लोग राष्ट्रीय राजनैतिक दलों की रीति-नीति से त्रस्त होकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की ओर देख रहे थे। क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई सड़क पर उतर कर लड़ रही है। हम एक कैडर आधारित संगठन हैं, जिसके पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के हर जिलों में सक्रिय होकर जनहित के मुद्दों के लिये आंदोलनरत हैं। इस मौके मौके पर छत्तीसगढ़िया कलाकारों ने छत्तीसगढ़ महतारी को गौरवगान समर्पित किया। 
विज्ञापन



पार्टी महासचिव भूषण साहू ने आगे की कार्यनीति बताते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जिसकी विधानसभावार सूची एवं पार्टी घोषणा पत्र को जल्द ही पत्रकार-वार्ता में साझा किया जाएगा। चुनाव चिन्ह "छड़ी" को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि घर के सबसे जिम्मेदार सियान के हाथों में एक छड़ी होती है, जिसे छत्तीसगढ़ में गोटानी कहा जाता है, जो कभी कमजोरों का सहारा बनता है तो कभी उसी गोटानी को सुधारसिंह बनाकर बेईमानों के गले में खींचकर सजा देने के भी काम आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed