{"_id":"651c4ef0ada383db39092ffe","slug":"cg-election-2023-cg-aap-will-contest-elections-on-its-own-sanjeev-jha-comment-on-congress-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 'अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आप'; संजीव झा बोले- नहीं होगा किसी से गठबंधन, चोर दरवाजे से भ्रम न फैलाए कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 'अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आप'; संजीव झा बोले- नहीं होगा किसी से गठबंधन, चोर दरवाजे से भ्रम न फैलाए कांग्रेस
Tue, 03 Oct 2023 10:57 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं होगा। सत्ता दल कांग्रेस चोर दरवाजे से भ्रम फैलाने का काम न करे।
विज्ञापन
संजीव झा, प्रभारी, छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं होगा। सत्ता दल कांग्रेस चोर दरवाजे से भ्रम फैलाने का काम न करे। पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार चोर दरवाजे से जनता के बीच भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस को सपोर्ट नहीं करेगी। हम छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में मजबूती से अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर साफ मैसेज दिया है कि हम सभी 90 सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। भले ही उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है पर छत्तीसगढ़ में वो कांग्रेस के खिलाफ चुनाव चुनाव लड़ेंगे। अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगे।
विज्ञापन
'अडानी के इशारों पर चल रही केंद्र सरकार'
संजीव झा ने कहा कि देश में जितनी भी कॉन्स्टीट्यूशनल मशीनरी है, केंद्र सरकार उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी अडानी के इशारों पर चल रही है। कांग्रेस-बीजेपी को नगरनार इस्पात प्लांट का शिलान्यास विधानसभा चुनाव के दौरान ही क्यों याद आता है? नगरनार इस्पात बन भी गया तो ये इसे भी अडानी के हवाले कर देंगे। पार्टी यही लड़ाई तो लड़ रही है। प्रदेश की प्राकृतिक संपदा पर प्रदेशवासियों का अधिकार है। यही मुख्य कारण भी है कि छत्तीसगढ़वासी आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही आप
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 8 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह से आप ने अब तक कुल 22 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी ने अब छत्तीसगढ़ में फोकस किया है। सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
2018 में 85 सीटों पर लड़ी थी चुनाव
साल 2018 में आम आदमी पार्टी ने पहली बार छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ी थी। उस दौरान पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सभी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाए। पार्टी को पूरे प्रदेश में एक फीसदी से भी कम वोट मिला था। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ में बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद बीजेपी ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं राज्य में सत्ता पर आसीन कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। वहीं बीजेपी भी अपनी दूसरी लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है।
यहां देखें आम आदमी पार्टी की पहली सूची के प्रत्याशियों के नाम (10 सीटों पर)
- दंतेवाड़ा- बालू राम भवानी
- नारायणपुर- नरेन्द्र कुमार नाग
- अकलतरा- आनंद प्रकाश मिरी
- भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी
- कोरबा-विशाल केलकर
- राजिम- तेजराम विद्रोही
- पत्थलगांव- राजा राम लकड़ा
- कवर्धा- खड़गराज सिंह
- भटगांव-सुरेन्द्र गुप्ता
- कुनकुरी- लेओस मिंज
आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची के प्रत्याशियों के नाम (12 सीटों पर)
- प्रतापपुर (06) से राजा राम श्याम
- सारंगढ़ (17) से देव प्रसाद कोशले
- खरसिया (18) से विजय जयसवाल
- कोटा (25) से पंकज जेम्स
- बिल्हा (29) से जसबीर सिंह
- बिलासपुर (30) से डॉ. उज्जवला कराडे
- मस्तूरी (32) से धरमदास भार्गव
- रायपुर ग्रामीण (48) से तरूण वैध
- रायपुर पश्चिम (49) से नंदन सिंह
- अंतागढ़ (79) से संतराम सलाम
- केशकाल (82) से जुगलकिशोर बोध
- चित्रकूट (87) से बोमाडा राम मंडावी