फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: BSP released third list of 4 candidates, see here list

CG Election 2023: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, 4 उम्मीदवारों को उतारा चुनावी मैदान में

Tue, 17 Oct 2023 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Oct 2023 03:48 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने तीसरी सूची में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

विज्ञापन
CG Election 2023: BSP released third list of 4 candidates, see here list
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने तीसरी सूची में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बीएसपी ने पहली सूची में 9, दूसरी में 17 और तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों की नाम को घोषणा की है। पार्टी ने कुल 30 उम्मीदवारों को सियासी रण में उतार चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यहां देखें बीएसपी की तीसरी लिस्ट-

  1. मुंगेली- समारू भास्कर
  2. बिलासपुर- श्रद्धा सैमसन
  3. आरंग- एड. संतोष मारकंडे
  4. अहिवारा- इंदर पूर्णिमा लहरे


यहां देखें बसपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट- 

  1. मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर
  2. बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश बाजपेई
  3. जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी
  4. सक्ती जिले के जैजैपुर से केशवप्रसाद चंद्रा
  5. जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से इंदु बंजारे
  6. जांजगीर -चांपा जिले के अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा
  7. सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ से श्याम टंडन
  8. बिलासपुर जिले के बेलतरा से राजकुमार सूर्यवंशी 
  9. रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा सीट से आनंद तिग्गा 



यहां देखें बसपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट- 
भटगांव - नरेंद्र साहू
पत्थलगांव - इन्नोसेंट कुजूर
सारंगढ़ - नारायण रत्नाकर
धर्मजयगढ़ - सत्यावती राठिया
रामपुर - जगतराम राठिया
सरायपाली - जयनारायण किशोर
खल्लारी - सूफल साहू
कुरूद- लालचंद पटेल
पंडरिया- चैतराम राज
डोंगरगढ़- बहादुर कुर्रे
भानुप्रतापपुर- जालम सिंग जुर्री 
केशकाल- दिनेश कुमार मरकाम
कोंडागांव- गिरधर नेताम
बस्तर- रामधर बघेल
जगदलपुर- संपत कश्यप
बीजापुर- अजय कुड़ियम
कोंटा- मासा मडकामी

इस बार बसपा- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) का गठबंधन
इस बार के चुनाव में बसपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया है। दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

2018 में बसपा-जसीसीजे गठबंधन में जीते थे 7 सीटें 
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें, तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़े थे, जिसमें जोगी कांग्रेस ने 5 सीटें और बसपा ने 2 सीटें जीती थी। इसमें जैजैपुर से केशव प्रसाद चंद्रा और पामगढ़ सीट से इंदु बंजारे ने बाजी मारी थी। इस बार जेसीसीजे ने अभी तक किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं की है। वह एकला चलो के नारे के साथ इस बार चुनावी मैदान में है। जेसीसीजे ने पिछली बार गठबंधन को लेकर कहा कि वह उसकी राजनीति भूल थी। हालांकि जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा था कि वह छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकते हैं। ये पार्टियां भले ही गैर मान्यता प्राप्त दल हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी खासी पकड़ रखती हैं। ऐसे में अमित जोगी अरविंद नेताम की पार्टी या सरगुजा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन के दरवाजे खुले रखे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


जानें अन्य पार्टियों का हाल
इससे पहले बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस तरह से बसपा ने अब तक 30 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर 9 अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इस तरह बीजेपी ने कुल 85 प्रत्याशियों को उतार चुकी है। कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 9 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 13 अक्टूबर को तीसरी सूची जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इस तरह से आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed