फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 BJP candidates Ram Vichar Netam and Udeshwari Paikra filed nomination in Balrampur

CG Election 2023: BJP प्रत्याशी राम विचार नेताम और उदेश्वरी पैकरा ने किया नामांकन, रैली में शामिल हुए निरहुआ

Mon, 30 Oct 2023 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 07:00 PM IST
सार

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख को रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम एवं सामरी विधानसभा प्रत्याशी उदेश्वरी पैकरा ने  नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विशाल जनसभा एवं रैली निकाली। रैली में आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
CG Election 2023 BJP candidates Ram Vichar Netam and Udeshwari Paikra filed nomination in Balrampur
जनसभा को संबोधित करते भाजपा सांसद निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज कांग्रेस के रामानुजगंज विधानसभा प्रत्याशी डॉ तिर्की एवं सामरी विधानसभा प्रत्याशी विजय पैकरा के द्वारा शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। वहीं आज नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख को रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम एवं सामरी विधानसभा प्रत्याशी उदेश्वरी पैकरा ने  नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विशाल जनसभा एवं रैली निकाली। रैली में आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जहां उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया हो। प्रधानमंत्री के द्वारा जो 16 लाख आवास मिला था वह कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगो को नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से बुलडोजर बाबा हमको इसलिए भेजे, निरहुआ रिक्शावाला जाओ और रिक्शा से नामांकन कराओ। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश से सीधे बुलडोजर छत्तीसगढ़ में आएगा जो भ्रष्टाचारियों पर चलेगा। सबने चारा घोटाला सुना था परंतु छत्तीसगढ़ में तो गोबर घोटाला भी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed