{"_id":"653a5ebf28c428dc9b0f5883","slug":"cg-election-2023-bhagwant-mann-to-visit-chhattisgarh-from-october-29-support-app-candidates-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा 29 अक्टूबर से, प्रत्याशियों के समर्थन में लेंगे चुनावी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा 29 अक्टूबर से, प्रत्याशियों के समर्थन में लेंगे चुनावी सभा
Thu, 26 Oct 2023 06:12 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Oct 2023 06:12 PM IST
सार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दी है। चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 और 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान का 29 और 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दी है। चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 और 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कर्वधा, बिलासपुर और कांकेर आप के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे। इसके बाद भगवंत मान के दौरे का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार प्रसार के लिए भगवंत मान कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह और बिलासपुर से प्रत्याशी उज्वला कराडे के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस दौरान वे पंजाब में आप सरकार की विकास कार्यों को गिनाएंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने ये भी बताया कि भगवंत मान के दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी संजीव झा 26 अक्टूबर को रायपुर पहुंच रहे हैं। वो उन सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां भगवंत मान का कार्यक्रम तय हुआ है। भगवंत मान का ये चुनावी कार्यक्रम सफल हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। पार्टी के चुनाव प्रचार समिति भगवंत मान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन