{"_id":"6533d6dfd789b8b1bf0bf117","slug":"cg-election-2023-294-candidates-filed-nomination-for-first-phase-40-78-lakh-voters-will-vote-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: पहले चरण के लिए 294 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 40 लाख 78 हजार से अधिक वोटर्स करेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: पहले चरण के लिए 294 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 40 लाख 78 हजार से अधिक वोटर्स करेंगे वोट
Sat, 21 Oct 2023 07:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 21 Oct 2023 07:19 PM IST
सार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने का लास्ट डेट था। आखरी दिन में 254 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस प्रकार पहले चरण में चुनाव के लिए कुल 294 उम्मीदवारों ने 455 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने का लास्ट डेट था। आखरी दिन में 254 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस प्रकार पहले चरण में चुनाव के लिए कुल 294 उम्मीदवारों ने 455 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी इसके बाद प्रत्याशी 23 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रथम चरण के 20 विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है। इसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं और 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 33, कवर्धा में 29, पंडरिया में 20, भानुप्रतापपुर में 15, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 14-14, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और अंतागढ़ में 12-12, खैरागढ़ और कोण्डागांव में 11-11, बीजापुर और कोंटा में 10-10, चित्रकोट में 9, नारायणपुर और खुज्जी में 8-8, कांकेर और केशकाल में 7-7, बस्तर और मोहला-मानपुर में 6-6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों समेत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा।
इन विधानसभाओं में होगी पहली चरण में चुनाव
- कोंटा
- बीजापुर
- दंतेवाड़ा
- चित्रकोट
- जगदलपुर
- बस्तर
- नारायणपुर
- कोंडागांव
- केशकाल
- कांकेर
- भानुप्रतापुर
- अंतागढ़
- मोहला-मानपुर
- खुज्जी
- डोंगरगांव
- राजनांदगांव
- डोंगरगढ़
- खैरागढ़
- कवर्धा
- पंडरिया