फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: eight couples court marriage in raipur court, Bhagwanu said- Court marriage is easy

CG: 8 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ; भगवानू बोले- महंगाई के दौर में सरल है कोर्ट मैरिज, न दहेज की चिंता न...

Fri, 02 Aug 2024 01:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 01:41 PM IST
सार

आज महंगाई के दौर में लोग शादी-ब्याह में लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। बड़े-बड़े होटलों की बुकिंग से लेकर गाजे-बाजे, बारात और पार्टी में लाखों रुपये पानी की तरह बहाये जा रहे हैं।

विज्ञापन
CG: eight couples court marriage in raipur court, Bhagwanu said- Court marriage is easy
जोड़े ने की कोर्ट मैरिज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आज महंगाई के दौर में लोग शादी-ब्याह में लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। शादी ब्याह में बड़े-बड़े होटलों की बुकिंग से लेकर गाजे-बाजे, बारात और पार्टी में लाखों रुपये पानी की तरह बहाये जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विशेष विवाह अधिनियम के तहत बहुत ही सरल, सहज और सादगी के साथ कोर्ट मैरिज हो रही है, जो लोगों की पहुंच में है। अब लोगों का रुझान इन दिनों कोर्ट मैरिज की ओर बढ़ रहा है। इस मैरिज में न दहेज की झंझट और न ही पसंद-नापसंद की समस्या। दोनों वर-वधू, चंद रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न हो जाता है। ये बातें अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता उर्वशी घोष, प्रदीप साहू ने कहीं। 

विज्ञापन




उन्होंने अपने पक्षकार कोटा रायपुर निवासी कृष्णा हिआल और संतोषी बाघ का कोर्ट मैरिज करवाया। उन्होंने कहा कि कलेक्टोरेट परिसर रायपुर स्थित विवाह अधिकारी निधि साहू के समक्ष लगभग 8 जोड़ों ने कोर्ट मैरिज किया। उन्होंने कहा कोर्ट मैरिज एक लीगल मैरिज है, जिसके कई फायदें हैं। कोर्ट मैरिज के पहले विवाह अधिकारी  कार्यालय वर-वधू के जन्म, निवास आदि दस्तावेजों का परीक्षण करता है। अखबार में प्रकाशन कर आपत्तियां मंगाई जाती हैं और गवाहों की उपस्थिति में विवाह अधिकारी विवाह सम्पन्न कराते हैं। कोर्ट मैरिज के दौरान अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता उर्वशी घोष, प्रदीप साहू, मयंक पंजवानी, अनिरुद्ध नेताम, वर वधू की ओर से प्रदीप बाघ, यशोदा बाघ, धर्मेंद्र मोंगराज आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed