{"_id":"652e3478f4a0a26e6c0433d5","slug":"cg-crime-news-raipur-police-action-mod-interstate-accused-arrested-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Crime: अपराध किया, तो खैर नहीं, रायपुर पुलिस का एक्शन, 1 लाख के गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime: अपराध किया, तो खैर नहीं, रायपुर पुलिस का एक्शन, 1 लाख के गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Oct 2023 12:45 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:45 PM IST
सार
CG Crime News: पुलिस ने रायपुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत 9 किलो से अधिक गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड़ पर हैं। पूरे प्रदेश में अपराधिक मामला, नशाखोरी और मारपीट जैसे घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की खैर नहीं है। इसी क्रम पुलिस ने रायपुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत 9 किलो से अधिक गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाने क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर उसे बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर लगाए। इसके साथ ही टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गए। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बेचने के फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने उसके बताए गए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विश्राम कुमार यादव निवासी बिहार का होना बताया। उसकेे पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा पाया गया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 9 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
गोपालगंज जिला, बिहार निवासी आरोपी विश्राम कुमार यादव 19 साल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।