फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG congress protet against Union Minister Giriraj Singh Statement for godse

छत्तीसगढ़: कांग्रेस बोली- गिरिराज ने नाथूराम को भारत का सपूत बताकर राष्ट्रपिता का किया अपमान, फूंका पुतला

Sun, 11 Jun 2023 01:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नाथूराम गोडसे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसे लेकर जहां कांग्रेस ने जहां बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं एनएसयूआई ने  गिरिराज का पुतला फूंककर विरोध जताया।

विज्ञापन
CG congress protet against Union Minister Giriraj Singh Statement for godse
NSUI ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नाथूराम गोडसे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसे लेकर जहां कांग्रेस ने जहां बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं एनएसयूआई ने  गिरिराज का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रपिता के हत्यारे को भारत का सपूत बोलना सिर्फ राष्ट्रपिता का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई बार भाजपा नेता महात्मा गांधी का अपमान कर चुके हैं।

विज्ञापन


मरकाम ने कहा कि महात्मा गांधी के अपमान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे शर्मनाक बात यह है कि जो प्रधानमंत्री देश और विदेश में गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रवचन देते हैं। वो भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे गांधी जी के अपमान पर खामोश रहते हैं। वह विदेशों में जाकर बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते हैं, लेकिन जब देश में उनके ही सांसद, पूर्व मंत्री और नेता गांधी का अपमान करते हैं तब वह चुप रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरह गोडसे को देशभक्त कहा था। जब प्रधानमंत्री से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि  मैं कभी दिल से उन्हें माफ नहीं करूंगा। मगर आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं भाजपा में नंबर दो का स्थान रखने वाले अमित शाह ने 2017 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी को ’चतुर बनिया’ कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


NSUI ने गिरिराज सिंह पुतला फूंककर जताया विरोध
छत्तीसगढ़ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया है। नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताने पर विरोध जताया है। गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बस्तर आए थे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को जगदलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया। 

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला जलाकर विरोध जताया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि गिरिराज सिंह ने गोडसे का महिमामंडन करके राष्ट्रपिता का अपमान किया है। गोडसे को भारत का सपूत कहने पर भारत की जनता का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह के इस बयान से पता चलता है कि बीजेपी का गोडसेवादी चरित्र सामने आया है। भाजपा की मानसिकता बता रही है कि इनके अंदर कितना जहर भरा हुआ है। 

ब कोई भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएगा तो एनएसयूआई उनका विरोध करेगी।  केंद्रीय मंत्री के मुख्यमंत्री भूपेश को खाखा कहने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस बयान पर कहा कि सीएम का अपमान प्रदेश की जनता, युवा और छात्र वर्ग नहीं भूलेगा।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed