{"_id":"6b0981a92cad753f2f02704b","slug":"cg-cm-vishnudeo-said-on-parliament-special-session-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संसद का विशेष सत्र बुलाना स्वागतयोग्य': ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत;सीएम साय ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'संसद का विशेष सत्र बुलाना स्वागतयोग्य': ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत;सीएम साय ने साधा निशाना
Fri, 27 Nov 2026 06:42 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:42 PM IST
सार
संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है। लगातार चुनाव हारने से कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए हैं। देश की जनता का विश्वास खोने के बाद अब उनके पास अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ के सीएम विष्णुदेव साय ने संसद का विशेष सत्र बुलाए जाना स्वागतयोग्य कदम बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में व्यापक जनप्रतिनिधित्व तय करने की दिशा में उठाए जाने वाल यह कदम देश के लिए फायदेमंद है। यदि संसद में परिसीमन विधेयक लाया जाता है, तो यह स्वागतयोग्य पहल है। परिसीमन से लोकसभा और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व का विस्तार होगा। अधिक लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री साय आज शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र, परिसीमन, महिला आरक्षण, कांग्रेस नेताओं के आरोपों से जुड़े सवालों के जवाब दिये।
विज्ञापन
'चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस'
संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है। लगातार चुनाव हारने से कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए हैं। देश की जनता का विश्वास खोने के बाद अब उनके पास अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी आदत है कि जब चुनाव परिणाम उसके पक्ष में आते हैं, तब ईवीएम भी सही होती है, चुनाव आयोग भी सही होता है और पूरी चुनावी व्यवस्था पर उसे भरोसा रहता है, लेकिन जब जनता उसे नकार देती है, तो वही कांग्रेस ईवीएम, चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी लगातार हो रही चुनावी पराजय के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। जनता का विश्वास दोबारा हासिल करने के बजाय कांग्रेस के नेता अपनी विफलताओं का दोष लोकतांत्रिक संस्थाओं पर मढ़ने में लगे हुए हैं। कांग्रेस की स्थिति आज 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी हो गई है।
विज्ञापन
महिला राजनीतिक सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन से विभिन्न क्षेत्रों को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा और उनकी आवश्यकताओं तथा आकांक्षाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं में प्रभावी ढंग से सामने रखने का अवसर बढ़ेगा। इससे लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण होगा। महिला आरक्षण लागू होने से देश की माताओं-बहनों को संसद और विधानसभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। इससे नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति समाज के सभी वर्गों की सहभागिता में निहित है और प्रतिनिधित्व का विस्तार इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
