फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG CM vishnudeo sai Media advisor Pankaj Jha taunts on rahul gandhi and CG congress for Jagdeep Dhankhar

CG: उप राष्ट्रपति के इस्तीफे पर राहुल गांधी के नजरिये को मीडिया सलाहकार पंकज झा ने बताया हिप्पोक्रेसी का नमूना

Wed, 23 Jul 2025 05:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 05:35 PM IST
सार

CG CM vishnudeo sai Media advisor Pankaj Jha: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने देश पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के स्टैंड पर सवाल खड़े किये हैं।

विज्ञापन
CG CM vishnudeo sai Media advisor Pankaj Jha taunts on rahul gandhi and CG congress for Jagdeep Dhankhar
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने वीडियो शेयर कर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG CM vishnudeo sai Media advisor Pankaj Jha: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने देश पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के स्टैंड पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं होता जब राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने हिप्पोक्रेसी का कोई न कोई उदाहरण प्रस्तुत नहीं किया जाता हो।

विज्ञापन


झा ने पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पूर्व में संसद परिसर में टीएमसी नेता कल्याण बैनर्जी की ओर से की गई मिमिक्री का राहुल गांधी की ओर से मोबाइल से वीडियो बनाने का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसा कोई दिन नहीं होता जब राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा अपने हिप्पोक्रेसी का कोई न कोई उदाहरण प्रस्तुत नहीं किया जाता हो। आज कांग्रेस कह रही है कि धनकरजी का इस्तीफा अस्वीकार कर उन्हें पद पर बने रहना चाहिए। इसी कांग्रेस ने धनकर जी पर महाभियोग लगाने की कोशिश की थी। शायद इतना अपमान पहली बार हुआ होगा उपराष्ट्रपति पद का।
विज्ञापन


इसी तरह स्वास्थ्य मामले को लेकर जिस तरह कांग्रेस आज अफवाह फैलाने की घृणित कोशिश कर रही है, उसी कांग्रेस ने संसद परिसर में ही इस तरह मिमिक्री कर उपराष्ट्रपति की बॉडी शेमिंग की थी, उनकी शारीरिक स्थिति का मजाक उड़ाया था। और राहुल गांधी अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाते हुए खिलखिला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ही कहें! शर्मनाक।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed