{"_id":"641ea4c7ba3508f6540c7d24","slug":"cg-cm-bhupesh-baghel-says-on-modi-central-government-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बोले- पिछड़ों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बोले- पिछड़ों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें बीजेपी
Sat, 25 Mar 2023 01:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज शानिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि दिल्ली जा रहा हूं,
विज्ञापन
दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बोले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज शानिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि दिल्ली जा रहा हूं, दिल्ली से फिर चकरभाटा एयरपोर्ट से आकर सरगांव में आयोजित भरोसा का सम्मेलन में शामिल होऊंगा। उन्होंने कहा कि अभी जो स्थिति बनी रही है। बीजेपी अडानी मामले में मौन साधी हुई है। उसके बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं, बल्कि एक नया एंगल ले आए हैं कि पिछड़े वर्ग की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष से कहना चाहूंगा कि पिछड़ों के नाम से आप घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। छत्तीसगढ़ में 2 दिसंबर से आरक्षण का बिल हमने विधानसभा में पारित किया, लेकिन बीजेपी के दबाव में अभी तक उस बिल में हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं, इससे लाखों युवाओं का नुकसान हो रहा है। शिक्षा में भी नौकरी में भी। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। बीजेपी हमेशा इन वर्गों की उपेक्षा की हैं। इनके बीच में फूट भी डालने का काम किया है,। अपना उल्लू सीधा करने का काम किया है।
विज्ञापन
रमन पर साधा निशाना
सीएम ने कहा कि जिस प्रकार से डॉ रमन सिंह मेरे खिलाफ बयान देते हैं। छोटा आदमी है, छोटे मन से काम करता है, उन्होंने यह तक बयान दिया था। भानुप्रतापपुर में नामांकन रैली में उन्होंने मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता जैसे शब्दों से संबोधित किया था, यह उनकी मानसिकता है। नड्डा जी से कहना चाहूंगा कि अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से पूछिए उन्होंने यह कहा था कि नहीं कहा था?
'पिछड़ा वर्ग प्रेम है, केवल दिखावटी है'
उन्होंने कहा कि आपका जो पिछड़ा वर्ग के प्रति प्रेम है, वह केवल दिखावटी है। घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें, सीधा-सीधा अडानी के मामले में जवाब देना चाहिए कि उनके संबंध उनके नेताओं से क्या रहे हैं। राहुल ने सवाल पूछा कि कितने बार उनके साथ विदेश यात्रा की है, उसके बारे में बताएं, क्या-क्या ठेका दिलाया है, यह बताएं। इन सवाल का जवाब देना चाहिए। वहीं राहुल गांधी को कोर्ट से मिली सजा पर कहा कि एक कानूनी पक्ष है, उसकी लड़ाई हमको लड़नी है। दूसरा जनता के बीच में इन मुद्दों को लेकर हम जाएंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पदाधिकारी वेणु गोपाल के साथ शामिल होंगे।