{"_id":"653b849547ee2d7a3607de2a","slug":"cg-chunav-ed-is-roaming-on-the-road-like-a-dog-and-cat-ravi-shankar-said-on-cm-bhupesh-statement-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ईडी सड़क पर कुत्ते,बिल्ली की तरह घूम रही': सीएम के बयान पर रविशंकर ने कहा, लूट मत कीजिए, कार्रवाई नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ईडी सड़क पर कुत्ते,बिल्ली की तरह घूम रही': सीएम के बयान पर रविशंकर ने कहा, लूट मत कीजिए, कार्रवाई नहीं होगी
Fri, 27 Oct 2023 03:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:06 PM IST
सार
CG Chunav: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज है। इसी क्रम में बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल के ईडी को लेकर दिए बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश के ईडी वाले बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Chunav: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज है। इसी क्रम में बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल के ईडी को लेकर दिए बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं और निर्णायक जीत का आधार यही है कि भूपेश बघेल ने जिस प्रकार से ईडी को लेकर बयान दिया है, उससे स्पष्ट होता है। सामान्य तौर पर मुख्यमंत्री से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ईडी कुत्ते,बिल्ली की तरह सड़क पर घूम रहे हैं,जो बेहद ही निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में आज अखबारों में छपा है। हमें मालूम है उन्हें ईडी से परेशानी होती है तो भ्रष्टाचार मत कीजिए। लूट मत कीजिए। आप लूट भी करेंगे और कार्रवाई नहीं हो ऐसा नहीं हो सकता । करवाई तो होगी ही। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में एक सभा के दौरान कहा था कि आज कल सड़क पर ईडी कुत्ते बिल्ली की तरह घूम रही है।
विज्ञापन