CG Chunav: राहुल गांधी का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास आज से; कांकेर, राजनांदगांव और कवर्धा में लेंगे चुनावी सभा
CG Election 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लेंगे। राहुल गांधी इन राजनीतिक सभाओं से नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी इस दौरे के दौरान 5वीं घोषणा करेंगे। सीएम 30 अक्टूबर को दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसमें शामिल होने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी छत्तीसगढ़ आएंगी।
अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी पूर्व सीएम रमन सिंह के जिले राजनांदगांव में चुनावी हुंकार भरेंगे। कांग्रेस ने कांकेर विधानसभा सीट से शंकर ध्रुव को, राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को और भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को, कवर्धा से मोहम्मद अकबर को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी क्षेत्रों में राहुल गांधी जनसभा करेंगे। वो आम जनता से भी रू-ब-रू होंगे।
हाल ही में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी कवर्धा पहुंचे थे। इस दौरान कवर्धा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि,"एक अकबर अगर एक जगह आते हैं तो वो सौ अकबर बुला लेते हैं इसलिए जितनी जल्दी हो सके अकबर को अलविदा कहें, वरना माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी।" उनके इस बयान पर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राहुल गांधी के दौरे का शेड्यूल
- 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे।
- दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे।
- 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में और दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे।
30 को भिलाई और बिलासपुर आएंगी प्रियंका गांधी
दूसरी ओर बिलासपुर जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे। वहीं भिलाई में भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।इससे पहले रैली निकलेगी। इसमें प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश शिरकत करेंगे।