{"_id":"65312f9089f5bd7984010c53","slug":"cg-chunav-2023-police-in-action-mode-after-imposition-code-of-conduct-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG chunav 2023: आचार संहिता लगने के बाद एक्शन मोड में पुलिस, अब तक 6 करोड़ 57 का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG chunav 2023: आचार संहिता लगने के बाद एक्शन मोड में पुलिस, अब तक 6 करोड़ 57 का सामान जब्त
Thu, 19 Oct 2023 07:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:01 PM IST
सार
CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रदेश में कई इन्फोर्समेंट एजेंसी निष्पक्ष रूप से गाड़ियों का जांच कर रही है। इस समय परिवहन की जा रही अवैध धन राशि और वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रदेश में कई इन्फोर्समेंट एजेंसी निष्पक्ष रूप से गाड़ियों का जांच कर रही है। इस समय परिवहन की जा रही अवैध धन राशि और वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सबसे ज्यादा बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, बस्तर और रायपुर जिले में जब्ती हो रही है। 19 विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक अवैध धनराशि और वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा 6 करोड़ 57 लाख 3 हजार 62 रूपी हो गया है। इसमें एक करोड़ 46 लाख रूपए नकद राशि बरामद की गई है। बीते 16 अक्टूबर जांच के दौरान 5 करोड़ 57 लाख से अधिक का जब्ती हुआ था। करीबन 3 दिनों में 1 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में जब्ती का मामला बढ़ते जा रहे है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसी) की ओर से निगरानी के दौरान अब तक 13 हजार 574 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 41 लाख 68 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही 1945 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए है। जब्त की गई सामानों की कीमत 2 करोड़ 17 लाख रुपए है। इसके साथ ही 1 करोड़ 82 लाख रुपए कीमत के लगभग 83 किलोग्राम कीमती के जेवरात जब्त की गई है।
विज्ञापन