फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: Dr. Raman Singh said that BJP government will be formed in Chhattisgarh

CG Chunav 2023: रमन का दावा छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, कहा- पूरा करेंगे मोदी की गारंटी

Wed, 08 Nov 2023 03:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 08 Nov 2023 03:27 PM IST
सार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। इसमें 20 सीटों पर मतदान हुआ है। इसे लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली।

विज्ञापन
CG chunav 2023: Dr. Raman Singh said that BJP government will be formed in Chhattisgarh
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। इसमें 20 सीटों पर मतदान हुआ है। इसे लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने कहा कि पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है, जिसमें राजनांदगांव समेत 20 सीटों पर मतदान हुआ है। इस दौरान मैंने कई पोलिंग बूथों पर जा कर देखा। वहां लोगों में वोटिंग के लिए काफी उत्साह था। उन्होंने ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति जितना विश्वास दिखाई दिया है उससे ज्यादा कांग्रेस के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि इस बार राजनांदगांव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या मतदान होना लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। 
विज्ञापन


रमन का दावा- कांग्रेस के 3 मंत्री नहीं बचा पाएंगे अपनी सीट
पूर्व सीएम रमन ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस के 5 सालों का भ्रष्टाचार जन-जन तक पहुंचेगा या नहीं, लेकिन इन 20 सीटों पर हुए मतदान ने स्पष्ट कर दिया है कि सुदूर अंचल के गांव-गांव तक कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला को लेकर बहुत आक्रोश है। पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ भारी मतदान हुआ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के 3 मंत्री और उनके प्रदेश अध्यक्ष भी इस चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं और बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं। दूसरे चरण के चुनाव में भी इसी तरह का उत्साह मतदाताओं में रहेगा। रमन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। प्रदेश में सरकार बनते ही संकल्प पत्र के अनुसार मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विदाई'- डॉ. रमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान 'डॉ. रमन अपनी सीट हार रहे हैं' पर रमन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश को डॉ. रमन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। डॉ. रमन को प्रदेश की जनता ने 15 साल सेवा का अवसर दिया। इस बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की जनता तो मेरा परिवार है। उनका  हमेशा मुझे आशीर्वाद मिला है। उन्होंने सीएम भूपेश पर तंज कसते हुए कहा भूपेश बघेल को पाटन की चिंता करनी चाहिए। रमन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की तो छत्तीसगढ़ से विदाई हो ही रही है, लेकिन पाटन में भी त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। उनको अपनी सीट बचाने में मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विजय बघेल ने जिस प्रकार भूपेश को हराया था वो हार उन्हें याद आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed