फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: Bhupesh stop reading Gandhi Chalisa and read Constitution said Gaurav Bhatia

CG chunav: 'कांग्रेस को खून की होली पसंद है'; गौरव भाटिया बोले- गांधी चालीसा पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें भूपेश

Sat, 21 Oct 2023 06:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 21 Oct 2023 06:53 PM IST
सार

CG chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत में भाजपा मोहला-मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरजूराम तारम की हत्या प्रदेश की कपटी सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है।

विज्ञापन
CG chunav 2023: Bhupesh stop reading Gandhi Chalisa and read Constitution said Gaurav Bhatia
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ली पीसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत में भाजपा मोहला-मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरजूराम तारम की हत्या प्रदेश की कपटी सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा अपने कार्यकर्ता की इस टारगेट किलिंग के मामले में त्वरित न्याय के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश सरकार लूट-खसोट, 'परिवार-परिक्रमा' में मस्त है। लोकतंत्र में प्रतिद्वंद्वी होते हैं, शत्रु नहीं होते; लेकिन एक आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुँह से एक शब्द तक नहीं फूटना चिंताजनक है। श्री भाटिया ने कहा कि कानून-व्यवस्था और प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा प्रदेश सरकार का विषय है और इसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बुरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता भाटिया ने पीएससी घोटाले के परिप्रेक्ष्य में भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश का युवा आज मुख्यमंत्री बघेल से पूछ रहा है कि उन्हें अब तक रोजगार क्यों नहीं मिला? प्रदेश सरकार यहाँ के बेरोजगार युवकों को नौकरी तक नहीं दे सकी, यह उसकी बड़ी विफलता है। श्री भाटिया ने कहा कि पीएससी की परीक्षाओं में कांग्रेसियों के बच्चे, मुख्यमंत्री के करीबी के बच्चे होना ही योग्यता का मापदंड है। पीएससी की परीक्षाओं में जिन योग्य अभ्यर्थियों ने सही उत्तर लिखे, उन्हें अंक ही नहीं दिए गए। हाई कोर्ट की इस मामले में की गई टिप्पणी पर गौर किया जाना चाहिए। यह एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जो भी करेगी, उसमें घोटाला जरूर करेगी। हमारे वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर अन्याय से पीड़ित युवाओं की आवाज बनकर हाई कोर्ट गए क्योंकि युवाओं की आवाज उठाना भाजपा के डीएनए में है और घोटाला करना कांग्रेस के डीएनए में है। भाटिया ने कहा कि प्रदेश के दो लाख युवाओं के भविष्य के साथ छेड़छाड़ प्रदेश सरकार ने की। हाई कोर्ट की टिप्पणी से साफ है कि घोटालों की कोई लिमिट हो। जब हाई कोर्ट कह रहा है, प्रदेश की जनता कह रही है कि कोई लिमिट पार हो गई, तब कांग्रेस के 'खानदानी आका' कह रहे हैं कि कुछ ही दिन बचे हैं, जितना लूट सकते हो लूट लो, भ्रष्टाचार कर लो।
विज्ञापन


भाटिया ने कहा कि यदि वह युवाओं के साथ न्याय चाहती है तो प्रदेश को बताए कि पीएससी की गड़बड़ियों पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद क्या कार्रवाई की? क्या भ्रष्टाचारियों ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथ बांध दिए हैं? अन्याय पीड़ित युवाओं को क्या कभी मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वह युवाओं के साथ खड़े हैं? क्या पीएससी के अध्यक्ष पर कार्रवाई की? श्री भाटिया ने कटाक्ष किया कि जब खुद मुख्यमंत्री के इशारे पर ही सारा घोटाला किया जा रहा था तो कार्रवाई कैसे करते, किस पर करते? उल्टे पूरे मामले के साक्ष्य नष्ट किए जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री बघेल यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि युवा कम्प्लेन करें। युवाओं ने कम्प्लेन की प्रति भी मुख्यमंत्री को दिखाई, पर मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की। श्री भाटिया ने कहा कि इस सरकार ने तो गजब कर दिया सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में रिकॉर्ड के अनुसार जितने अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की सरकार ने उससे ज्यादा अभ्यर्थियों को पास कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में जारी की थी आज 5 साल बीत गया शासन अभी तक विभिन्न बहाने करके भरती नहीं कर पाई है ।इस सरकार ने इस परीक्षा को प्रयोगशाला बना दिया है। भाटिया ने नसीहत दी कि मुख्यमंत्री बघेल 'गांधी चालीसा' पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें, जिसकी शपथ उन्होंने ली है। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि कार्रवाई करने के लिए कम्प्लेन करना जरूरी है। उन्होंने कहा PSC, सहायक शिक्षक,उप निरीक्षक, वह कांग्रेस शासन में हुए सभी भर्ती घोटालो में भाजपा युवाओं को न्याय दिलाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed