{"_id":"654b395ad1c0503549061d48","slug":"cg-chunav-2023-after-first-phase-of-voting-cm-bhupesh-expressed-gratitude-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Chunav 2023: पहले चरण के वोटिंग के बाद सीएम भूपेश ने जताया आभार, कहा- षड्यंत्र धरे रह गए, भरोसा फिर जीत गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Chunav 2023: पहले चरण के वोटिंग के बाद सीएम भूपेश ने जताया आभार, कहा- षड्यंत्र धरे रह गए, भरोसा फिर जीत गया
Wed, 08 Nov 2023 01:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:01 PM IST
सार
CG Chunav 2023: पहले चरण की चुनाव पूरा होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट लिखा है। उन्होंने सभी मतदाताओं को शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की चुनाव पूरा हो चुका है। प्रदेश में 70.87% वोटिंग हुई है। फर्स्ट टाइम वोटर्स में काफी उमंग और उत्साह देखने को मिला है। नक्सल प्रभावित इलाका होने पर भी मतदाता मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे थे। पहले चरण की चुनाव पूरा होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट लिखा है। उन्होंने सभी मतदाताओं को शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे पास आज शब्द नहीं हैं, आपका धन्यवाद कहने के लिए। प्रदेश भर से पहले चरण के मतदान के बाद जो सूचनाएं आ रही हैं, जनता का जो उत्साह दिख रहा है, वो अद्भुत है। आपने इस बार वो कसर भी पूरी कर दी है, जो 2018 में थोड़ी सी रह गई थी। उन्होंने लिखा कि आप सब मतदाताओं को प्रणाम करता हूं। इस दौरान बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा कि षड्यंत्र धरे रह गए, भरोसा फिर जीत गया।
विज्ञापन