{"_id":"653e5f99238c17538a053a93","slug":"cg-chunav-2023-900-sangwari-polling-booths-will-be-built-for-the-elections-in-chhattisgarh-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Chunav 2023: चुनाव के लिए बनेंगे 900 संगवारी पोलिंग बूथ, महिलाओं के जिम्मे होंगे मतदान दल, सुरक्षा और स्टॉफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Chunav 2023: चुनाव के लिए बनेंगे 900 संगवारी पोलिंग बूथ, महिलाओं के जिम्मे होंगे मतदान दल, सुरक्षा और स्टॉफ
Sun, 29 Oct 2023 07:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 29 Oct 2023 07:05 PM IST
सार
CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं, विकलांगों और युवाओं समेत सभी नागरिकों को निर्वाचन आयोग जागरूक कर रहा है। चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं, विकलांगों और युवाओं समेत सभी नागरिकों को निर्वाचन आयोग जागरूक कर रहा है। चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल, सुरक्षा बल और स्टॉफ भी महिलाएं ही होंगी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिला पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित सभी कामों को संपादित करेंगे। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बल को ही सौंपी जाएंगी। इसके साथ ही पोलिंग बूथ की निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी महिलाओं की ओर से की जाएगी। महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है और पिछले चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था, उन इलाकों में संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।