{"_id":"681b668fe5c27b88470080cb","slug":"cg-board-result-girls-outdo-students-in-kondagaon-list-of-toppers-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Board Result: कोंडागांव में छात्राओं ने मारी बाजी, टॉप-10 में स्वामी आत्मानंद स्कूल अव्वल; टॉपर्स की देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Board Result: कोंडागांव में छात्राओं ने मारी बाजी, टॉप-10 में स्वामी आत्मानंद स्कूल अव्वल; टॉपर्स की देखें
Wed, 07 May 2025 07:27 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 May 2025 07:27 PM IST
सार
कोंडागांव जिले ने 10वीं (83.28%) और 12वीं (83.11%) बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें छात्राओं ने टॉप-10 सूची में अधिकांश स्थान हासिल किए। स्वामी आत्मानंद स्कूलों के छात्रों ने दोनों कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग कोंडागांव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में कोंडागांव जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले का 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.28% और 12वीं का 83.11% रहा। दोनों कक्षाओं की टॉप-10 सूची में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश स्थान हासिल किए। खासकर छात्राओं ने इस बार टॉप-10 सूची में अपना वर्चस्व स्थापित किया।
विज्ञापन
12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
12वीं में कुल 5,654 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5,601 ने परीक्षा दी, जिनमें से 4,647 उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 2,132, द्वितीय श्रेणी में 2,413, और तृतीय श्रेणी में 102 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। पूरक में 594 और असफल 350 रहे। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.59% और बालकों का 81.30% रहा।
विज्ञापन
सात स्थान छात्राओं ने हासिल किए
टॉप-10 सूची में सात स्थान छात्राओं ने हासिल किए। प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव की शिवानी पटेल ने 93.80% अंकों के साथ प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल की जैनब पारेख (93%) और तीसरे स्थान पर शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव की निशा पांडेय (92.40%) रहीं।
विज्ञापन
12वीं बोर्ड परीक्षा: कोंडागांव जिला टॉप-10
. शिवानी पटेल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव - 93.80%
. जैनब पारेख, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 93%
. निशा पांडेय, शासकीय बालिका उ.मा.वि., कोंडागांव - 92.40%
. नीलुराम मंडावी, शासकीय उ.मा.वि., बनियागांव - 92.20%
. विजय कुमार, शासकीय उ.मा.वि., जैतपुरी - 91.20%
. मेघा देवांगन, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव - 91%
. सुरुचि गुप्ता, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव - 90.80%
. ज्योति यादव, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 90.60%
. महेक दिवान, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव - 90.20%
. आकांक्षा मंडावी, स्वामी आत्मानंद स्कूल, तहसील पारा, कोंडागांव - 89.80%
10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
10वीं में 7,523 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 7,407 ने परीक्षा दी, जिनमें से 6,125 उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 2,797, द्वितीय श्रेणी में 2,997, और तृतीय श्रेणी में 331 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। पूरक में 333 और असफल 896 रहे। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.72% और बालकों का 79.01% रहा।
17 में से 14 स्थान छात्राओं ने हासिल किए
टॉप-10 सूची में 17 में से 14 स्थान छात्राओं ने हासिल किए। प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल के आदिदेव सोनवानी ने 97% अंकों के साथ प्राप्त किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मुस्कान देवांगन (स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव) और याशिका चौधरी (स्वामी आत्मानंद स्कूल, फरसगांव) रहीं, दोनों ने 96.83% अंक हासिल किए।
10वीं बोर्ड परीक्षा: कोंडागांव जिला टॉप-10
. आदिदेव सोनवानी, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 97%
. मुस्कान देवांगन, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव - 96.83%
. याशिका चौधरी, स्वामी आत्मानंद स्कूल, फरसगांव - 96.83%
. यशस्वी सोनसर्वे, स्वामी आत्मानंद स्कूल, फरसगांव - 96.50%
. रिशिका वर्मा, गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल, केशकाल - 96%
. प्रियंका तातेड़, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 96%
. ट्विंकल साहू, गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल, केशकाल - 95.83%
. श्रृष्टि श्रीवास्तव, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव - 95.33%
. ईशिका जैन, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 95%
. हिना साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल, माकड़ी - 95%
. उजरा मेमन, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 94.83%
. प्रतिभा साव, शासकीय हाईस्कूल, मगेदा - 94.83%
. सौम्या पाण्डेय, स्वामी आत्मानंद स्कूल, फरसगांव - 94.67%
. जिज्ञांसु कुर्रे, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 94.67%
. तनुज सलाम, स्वामी आत्मानंद स्कूल, केशकाल - 94.67%
. भवनी मंडावी, स्वामी आत्मानंद स्कूल, माकड़ी - 94.33%
. दिव्या वैद्य, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जामकोट पारा, कोंडागांव - 94.33%
इस बार के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का प्रदर्शन भी जिले में उत्कृष्ट रहा है, जिन्होंने अधिकांश टॉपर्स तैयार किए। शिक्षा क्षेत्र में यह सफलता जिले के लिए गौरव की बात है।