फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Board Exams Government delivered question papers by helicopter to Naxal affected Sukma village

CG Board Exams: नक्सल प्रभावित सुकमा के गांव में सरकार ने हेलीकॉप्टर से पहुंचाए प्रश्नपत्र, सीएम ने कही ये बात

Fri, 01 Mar 2024 01:20 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, सुकमा
पीटीआई, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 01:20 PM IST
सार

सीएम साय ने स्थानीय जिला प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए की गई पहल सराहनीय है। कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे। 

विज्ञापन
CG Board Exams Government delivered question papers by helicopter to Naxal affected Sukma village
हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गये प्रश्नपत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के अंदरूनी इलाके में स्थित एक परीक्षा केंद्र तक बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। दरअसल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई, जबकि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू होने वाली हैं। यह लगातार दूसरा साल है जब सुकमा के जगरगुंडा परीक्षा केंद्र तक बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय ने गुरुवार रात को अपने 'एक्स' हैंडल पर जगरगुंडा में केंद्र तक बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाने वाले हेलीकॉप्टर की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि उनके राज्य में छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें आगे कहा कि यह हमारा छत्तीसगढ़ है, जहां बच्चों का भविष्य हमारी सर्वोच्च चिंता है। प्रश्नपत्र हेलीकॉप्टर से सुकमा के जगरगुंडा भेजे गए। बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन

 

सीएम साय ने स्थानीय जिला प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए की गई पहल सराहनीय है। कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे। छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 16 केंद्रों में से, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर प्रश्न पत्र 27 फरवरी को एक हेलिकॉप्टर से जगरगुंडा केंद्र पर भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों के कक्षा 12 के 16 और कक्षा 10 के 20 सहित कुल 36 छात्र जगरगुंडा केंद्र में परीक्षा देंगे।

 

राज्य में चल रहे शैक्षणिक सत्र में एक से 23 मार्च तक होने वाली कक्षा 12वीं की राज्य बोर्ड परीक्षा के लिए 2.61 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन किया है, जबकि दो  से 21 मार्च के बीच होने वाली कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 3.45 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन किया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में कुल 2,475 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed