{"_id":"64b587f0b2b407e1a102086a","slug":"cg-bjp-will-regularize-contract-employees-narayan-chandel-supported-the-strike-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 'संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी बीजेपी'; नारायण चंदेल ने हड़ताल का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 'संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी बीजेपी'; नारायण चंदेल ने हड़ताल का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात
Mon, 17 Jul 2023 11:57 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नवा रायपुर के तूता में आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी मांग का समर्थन किया है। उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा की सरकार बनने पर उनकी मांगें पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
नारायण चंदेल ने हड़ताल का किया समर्थन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नवा रायपुर के तूता में आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी मांग का समर्थन किया है। उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा की सरकार बनने पर उनकी मांगें पूरी की जाएंगी। चंदेल ने बरसात के बीच धरने पर बैठे हजारों कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि मंगलवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में बीजेपी आपकी मांग को पूरी ताकत के साथ उठाएगी।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कर्मचारियों के आंदोलन स्थल पहुंचकर इन कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि हरेली के पावन दिन आप हड़ताल पर बैठे हैं। यह लबरा भूपेश बघेल सरकार के कारण यहां बैठे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के आंदोलन में आप सबके सामने आपका समर्थन करने आया हूं। हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आपके बीच आकर आप की मांग का समर्थन कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने सारे नेताओं से चर्चा की है कि मैं आपके बीच समर्थन देने जा रहा हूं। सभी ने कहा कि हमारी ओर से आश्वस्त कर दें कि तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमल छाप भारतीय जनता पार्टी का जो घोषणा पत्र बनेगा। उसमें कर आपके नियमितीकरण की घोषणा होगी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। कांग्रेस ने 2018 में आप लोगों सहित छत्तीसगढ़ से जो झूठे वादे किये थे, उनका हिसाब लेंगे। हमारे कर्मचारी भाइयों बहनों से धोखा किया गया। कोई वादे पूरे नहीं किये।