फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG bjp President Kiran Singhdeo to arrive in Chhattisgarh today

CG News: अटकलों पर लगा विराम; आज छत्तीसगढ़ आयेंगे किरण सिंहदेव, संभालेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Wed, 23 Sep 2026 12:17 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

CG bjp President Kiran Singhdeo:  छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव आज दिल्ली से छत्तीसगढ़ आयेंगे। वे दिल्ली में इलाज कराने के बाद बुधवार की शाम को रवाना होंगे। रात आठ बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
 

विज्ञापन
CG bjp President Kiran Singhdeo to arrive in Chhattisgarh today
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CG bjp President Kiran Singhdeo:  छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव आज दिल्ली से छत्तीसगढ़ आयेंगे। वे दिल्ली में इलाज कराने के बाद बुधवार की शाम को रवाना होंगे। रात आठ बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। जहां बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका आत्मीय स्वागत करेंगे। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है। 
विज्ञापन



बता दें कि सिंहदेव यूपी के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हुए थे। इसके बाद उनका नई दिल्ली में इलाज चल रहा था। वे 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाइवे-44 पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन








इसके बाद उन्हें झांसी में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली भेज दिया गया था, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। हादसे के बाद से उनका उपचार दिल्ली में जारी था। अब इलाज पूरा होने के बाद वे छत्तीसगढ़ वापस वापस लौट रहे हैं। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जाना कुशलक्षेम
दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में इलाज के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम विष्णुदेव साय सहित पार्टी के कई दिग्गज और प्रदेश के नेताओं ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।







इस तरह की थी चर्चा, अब लगा विराम
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के दिल्ली में इलाज के दौरान ही प्रदेश में इस तरह की अटकले सामने आई थी कि नया प्रदेश  अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि पार्टी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि वे स्वस्थ होने के बाद जल्द ही पार्टी की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed